Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Navratri Activities in Office: ऑफिस में ऐसे मनाएं नवरात्रि 2023

Webdunia
navratri ideas for office
नवरात्रि के पर्व को अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं और फिर हर गली मोहल्ले में गरबा और डांडिया की धूम शुरू हो जाएगी। अगर आप जॉब करते हैं तो गरबा और डांडिया नाईट को अटेंड करना आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में नवरात्रि का मज़ा उठाने के लिए आप ऑफिस में छोटे मोटे आयोजन कर सकते हैं। ऐसा करने से ऑफिस का माहोल लाइट होगा और सभी एम्प्लोई बेहतर महसूस करेंगे। चलिए जानते हैं इन मज़ेदार आईडिया के बारे में...
 
1. कलर थीम : आप अपने ऑफिस के माहोल को मजेदार और लाइट बनाने के लिए 9 दिन की कलर थीम रख सकते हैं। इस थीम में आप एम्प्लाइज को पर्टिकुलर रंग के कपड़े पहनकर आने के लिए कह सकते हैं। साथ ही जो भी एम्प्लोई इसे 9 दिन फॉलो करे, आप उसे कोई प्राइज दे सकते हैं। ऐसा करने से आपके ऑफिस का माहौल रिफ्रेशिंग होगा। Navratri Colors 2023: जानें नवरात्रि के 9 रंग और उनके महत्व के बारे में
 
2. रंगोली प्रतियोगिता : एम्प्लाइज में क्रिएटिविटी को बढ़ाने के लिए आप रंगोली प्रतियोगिता रख सकते हैं। इसमें आप कुछ निर्धारित समय और गाइडलाइन्स रख सकते हैं। सबसे अच्छी रंगोली के लिए आप प्राइज भी दे सकते हैं। इस तरह की एक्टिविटी से आपके एम्प्लाइज काम से अलग हटकर कुछ क्रिएटिव करेंगे जिससे उनका मूड लिफ्ट होगा।
3. क्यूबिकल डेकोरेशन : आप क्यूबिकल डेकोरेशन के लिए भी प्रतियोगिता करवा सकते हैं। इस तरह की एक्टिविटी के लिए भी आप कोई निर्धारित थीम रख सकते हैं। साथ ही सबसे अच्छी डेकोरेशन के लिए आप प्राइज दे सकते हैं। आप इस तरह की एक्टिविटी को इंडिविजुअल या ग्रुप में भी करवा सकते हैं।
 
4. दुर्गा पूजा : आप अपने ऑफिस में 9 दिन दुर्गा पूजा भी कर सकते हैं। अगर आप अपने ऑफिस में माता दुर्गा को स्थापित कर सकते हैं तो आप 9 दिन पूजा का आयोजन कर सकते हैं। इस तरह भी एम्प्लाइज को बहुत अच्छा लगेगा और काम से कुछ अलग करने के लिए मिलेगा।
 
5. डांडिया या गरबा पार्टी : आगर आपका ऑफिस कैंपस बड़ा है या आप गरबा या डांडिया नाईट का आयोजन करवा सकते हैं तो यह एक बेहतरीन आईडिया है। आप एम्प्लाइज के लिए रात को गरबा या डांडिया नाईट का अच्छा सा आयोजन कर सकते हैं। इससे टीम वर्क बढ़ेगा और एम्प्लाइज को एक दुसरे को काम के अलावा भी जानने का मौका मिलेगा।

Image Credit: Freepik
ALSO READ: Garba and Dandiya Difference: गरबा और डांडिया में क्या होता है अंतर?

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

सभी देखें

धर्म संसार

Diwali Skincare : त्योहार के दौरान कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल

Diwali 2024 : कम समय में खूबसूरत और क्रिएटिव रंगोली बनाने के लिए फॉलो करें ये शानदार हैक्स

Muhurat Trading: मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान क्या करते हैं और इससे किसे लाभ होता है?

गोवा में नरक चतुर्दशी पर नरकासुर के पुतला दहन के साथ होता है बुरे का अंत, यहां भगवान श्रीकृष्ण हैं दिवाली के असली हीरो

Ahoi ashtami vrat katha: अहोई अष्टमी की पौराणिक कथा

આગળનો લેખ
Show comments