Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दिवाली बाद दिल्ली की हवा खराब, गोपाल राय का भाजपा पर बड़ा आरोप

Webdunia
सोमवार, 13 नवंबर 2023 (14:40 IST)
Delhi Pollution news : दिल्ली में प्रतिबंध के बावजूद दिवाली के दिन हुई आतिशबाजी के कारण सोमवार को प्रदूषण का स्तर फिर काफी बढ़ गया और सुबह धुंध छाया रहा। इस बीच दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने भाजपा पर आरोप लगाया कि पार्टी चाहती थी कि पटाखे जलाए जाएं।

ALSO READ: पटाखों पर बैन के बाद भी जमकर आतिशबाजी, जानिए क्या है दिल्ली का हाल
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आज प्रदूषण का स्तर बढ़ गया इसका एक मात्र कारण है पटाखे जलाना। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी भाजपा अपनी जिम्मेदारी को नहीं निभाना चाहती, ये दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा चाहती थी कि पटाखे जलाए जाएं और तीनों राज्यों (दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश) में पुलिस भाजपा के पास है।

उन्होंने दिल्ली में आतिशबाजी के लिए पटाखे उत्तर प्रदेश, हरियाणा से लाए गए; इन राज्यों की पुलिस ने दी थी पटाखों के परिवहन की इजाजत।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि केंद्र की वायु प्रदूषण नियंत्रण योजना के चरण चार के तहत दिल्ली में उठाये गये कदम अगले आदेश तक जारी रहेंगे। धूल प्रदूषण पर अंकुश लगाने के अभियान को 30 नवंबर तक बढ़ाया गया, 14 नवंबर से खुले में कचरा जलाने के खिलाफ एक महीने का अभियान चलेगा।
 
आज सुबह सात बजे AQI 275 (खराब श्रेणी) पर था। शादीपुर (315), आयानगर (311), लोधी रोड (308), पूसा (355) और जहांगीरपुरी (333) सहित कुछ क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया।
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पिछले साल दिवाली पर एक्यूआई 312, 2021 में 382, 2020 में 414, 2019 में 337, 2018 में 281, 2017 में 319 और 2016 में 431 दर्ज किया गया था।
 
दिवाली के एक दिन बाद शहर का एक्यूआई 2015 में 360, 2016 में 445, 2017 में 403, 2018 में 390, 2019 में 368, 2020 में 435, 2021 में 462 और 2022 में 303 था।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

प्रियंका गांधी पर भाजपा का निशाना, पति वाड्रा की संपत्ति पर भी उठाए सवाल

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

આગળનો લેખ
Show comments