Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

क्या कांग्रेस के शासन में राम मंदिर निर्माण या अनुच्छेद 370 समाप्त करना संभव था : योगी

Webdunia
शनिवार, 19 नवंबर 2022 (00:34 IST)
वांकानेर (गुजरात)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण इसलिए संभव हो पा रहा है, क्योंकि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। योगी ने कहा कि क्या कांग्रेस की सरकार में मंदिर निर्माण संभव था।

गुजरात में मोरबी जिले के वांकानेर में भाजपा उम्मीदवार जीतू सोमानी के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि कांग्रेस को भंग करने के महात्मा गांधी के सपने को पूरा करने का समय आ गया है और विपक्षी दल देश की रक्षा करने में सक्षम नहीं है। सोमानी वांकानेर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां एक दिसंबर को पहले चरण में मतदान होगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान का अब समाप्त हो चुका अनुच्छेद 370 जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की जड़ था। उन्होंने कहा, गुजरात की तरह उत्तर प्रदेश को भी प्रधानमंत्री मोदी का मार्गदर्शन मिल रहा है और परिणाम आपके सामने हैं। आपने भव्य राम मंदिर का निर्माण देखा होगा।

उन्होंने कहा, इसी तरह वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम अब आलीशान दिखता है। यह पूरी तरह बदल गया है। इसलिए हम कहते हैं कि ‘मोदी है तो मुमकिन है’। भाजपा नेता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूछा कि अगर केंद्र की सत्ता में विपक्षी दल होता तो क्या अयोध्या में राम मंदिर निर्माण तथा अनुच्छेद 370 को समाप्त करना संभव होता।

योगी ने कहा कि गुजरात में लड़ाई राष्ट्रवाद और राष्ट्र के खिलाफ लोगों के बीच, राष्ट्रवाद और आतंकवाद के बीच तथा विकास और विनाश के बीच है। भाजपा नेता ने कहा कि मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में ‘गुजरात मॉडल’ दिया जिसने कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के दौरान देश की 135 करोड़ जनता को जीवन की नई आस दी।

उन्होंने कहा, इस मॉडल के तहत केंद्र ने मुफ्त राशन और मुफ्त टीके दिए। गरीबों के लिए नई योजनाएं घोषित की गईं। हमने देश में 80 करोड़ लोगों को राशन दिया। ऐसा दुनिया में और कहीं कभी नहीं हुआ। केवल देश नहीं, बल्कि पूरी दुनिया गुजरात मॉडल को देख रही है।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

cyclone dana : पश्चिम बंगाल-ओडिशा की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवात 'दाना', 5 राज्यों में NDRF की 56 टीम तैनात, 150 ट्रेनें रद्द

આગળનો લેખ
Show comments