Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अयोध्या में लगेगी भगवान श्रीराम की सबसे ऊंची प्रतिमा, योगी सरकार का ऐलान

Webdunia
रविवार, 25 नवंबर 2018 (09:34 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश सरकार ने अयोध्या में रविवार को आयोजित विश्व हिन्दू परिषद की धर्मसभा के पूर्व वहां सरयू किनारे भगवान श्रीराम की 221 मीटर ऊंची मूर्ति स्थापित करने का फैसला किया है।
 
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मध्यप्रदेश में कई चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के बाद देर शाम लखनऊ पहुंचे। उसके बाद योगी ने अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर अयोध्या परियोजना के तहत लगने वाली भगवान राम मूर्ति का प्रेजेंटेशन देखा।
 
उन्होंने बताया कि प्रतिमा बनाने वाली कुल 5 आर्किटेक्चर फर्मों ने अपनी कार्ययोजना रखी थी। योगी ने 221 मीटर की भगवान श्रीराम मूर्ति का डिजाइन फाइनल करते हुए उसे मंजूरी दे दी है।
 
अयोध्या में स्थापित होने वाली श्रीराम की विशालकाय प्रतिमा की ऊंचाई 151 मीटर है, जबकि उस पर 20 मीटर ऊंचा छत्र और 50 मीटर का आधार (बेस) होगा। उन्होंने बताया कि मूर्ति के अलावा वहां विश्राम घर, श्रीराम की कुटिया और रामलीला मैदान भी बनाया जाएगा।
 
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में गुजरात के नर्मदा जिले में सरदार सरोवर बांध के पास लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का अनावरण किया था। इस प्रतिमा की ऊंचाई 182 मीटर है और यह विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

मां जिंदा हो जाएगी इस उम्‍मीद में सड़कर कंकाल बनी लाश की पूजा कर रहा था बेटा, ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी

प्रियंका गांधी के रोड शो की भीड़ असली या फर्जी? भाजपा उम्मीदवार नव्या ने लगाया सनसनीखेज आरोप

बुधनी और विजयपुर उपचुनाव में बागी और भितरघात भाजपा और कांग्रेस की बड़ी चुनौती

एक और प्रवासी श्रमिक को गोली मारी, प्रवासियों व कश्मीरी पंडितों में दहशत का माहौल

ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे पर हादसा, कार नाले में गिरी, मां-बेटे सहित 5 की मौत

આગળનો લેખ
Show comments