Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भारत की लताड़, दुनिया समझती है पाकिस्तान का झूठ

Webdunia
गुरुवार, 29 अगस्त 2019 (16:47 IST)
नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान को लताड़ लगाते हुए कहा कि पाकिस्तानी नेताओं के बयान हिंसा भड़काने वाले हैं। दुनिया भी समझ चुकी है कि भारत का यह पड़ोसी देश कश्मीर मामले में लगातार झूठ फैला रहा है। 
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि अब दुनिया पाकिस्तान के जाल में नहीं फंसेगी क्योंकि कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के दावे पूरी तरह झूठ पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि पाक का रवैया हमारे अंदरूनी मामलों में दखल है।
 
ALSO READ: इमरान ने किया पाकिस्तान का बंटाढार, भारत को दे रहे हैं परमाणु युद्ध की गीदड़भभकी
रवीश कुमार ने कहा कि कश्मीर में किसी भी अस्पताल से दवाई अथवा अन्य सामान कम होने की बात सामने नहीं आई है। इस दौरान न तो कश्मीर में एक गोली चली है न‍हीं किसी की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि माहौल में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मामले को ले जाने में पाकिस्तान पूरी तरह असफल रहा है। अमेरिका, रूस, फ्रांस और यहां तक कि मुस्लिम देशों ने भी इस मामले में पाकिस्तान की मदद करने से साफ इनकार कर दिया है।
 
ALSO READ: कश्मीर पर इमरान के जख्म पर राहुल ने छिड़का नमक, कहा 100 फीसदी मोदी सरकार के साथ
बहरहाल पाकिस्तान अभी भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। कभी वह भारत को परमाणु हमले की धमकी दे रहा है तो भी कश्मीर के हालातों को लेकर झूठा प्रचार करने का प्रयास कर रहा है। हालांकि कहीं भी उसकी दाल नहीं गल रही है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

एक और प्रवासी श्रमिक को गोली मारी, प्रवासियों व कश्मीरी पंडितों में दहशत का माहौल

ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे पर हादसा, कार नाले में गिरी, मां-बेटे सहित 5 की मौत

जम्मू कश्मीर में फिर मजदूर पर फायरिंग, क्यों निशाने पर हैं दूसरे राज्य के लोग?

मणिपुर में 11 साल की लड़की से छेड़छाड़ के बाद तनाव, तुइबोंग में कर्फ्यू के बीच हिंसा

भयावह हुआ दाना तूफान, एयरपोर्ट, स्कूल बंद, 190 ट्रेनें रद्द, 10 लाख लोगों को निकाला गया

આગળનો લેખ
Show comments