Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Farmer Protest : किसान आंदोलन में महिला किसानों ने संभाला मंच, रेल रोको प्रदर्शन में भी होंगी शामिल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 9 मार्च 2024 (00:01 IST)
Women farmers took the stage in the farmers movement : पंजाब-हरियाणा सीमा पर शंभू और खनौरी में जारी किसानों के प्रदर्शन स्थलों पर शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला किसानों ने मंच संभाला। महिला किसानों ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार किसानों की मांगें नहीं मान लेती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
 
किसानों का आंदोलन 25वें दिन भी जारी रहा : शंभू और खनौरी सीमा पर किसानों का आंदोलन 25वें दिन भी जारी रहा और कई महिला किसान इन प्रदर्शन स्थलों पर पहुंचीं। एक महिला पंचायत का भी आयोजन किया गया, जिसमें कई महिला किसानों ने भाग लिया। किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे किसानों में से एक, वरिष्ठ किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने पूर्व में कहा था कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला किसान मंच संभालेंगी।
ALSO READ: किसान आंदोलन के बीच खट्टर सरकार का बजट पेश, फसल ऋण पर ब्याज माफी की घोषणा
उन्होंने कहा, हमारा विषय होगा कि इस मोर्चे को जीतने में ग्रामीण महिलाओं की क्या भूमिका होनी चाहिए। महिला किसान नेता सुखविंदर कौर, समिता कौर मंगत और गुरप्रीत कौर ने इस अवसर पर कहा कि पंजाब और हरियाणा से हजारों महिला किसान प्रदर्शन स्थलों पर आकर जुटी हैं।
 
एमएसपी की कानूनी गारंटी को लेकर आंदोलन जारी रहेगा : उन्होंने विरोध स्थलों पर आने और किसानों की विभिन्न मांगों के समर्थन में जारी प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए महिला किसानों को धन्यवाद दिया। कई महिला किसानों ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी नहीं देती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
 
महिलाओं ने किसानों की मांगों के समर्थन में लगाए नारे : कुछ महिलाओं ने किसानों की मांगों के समर्थन में नारे भी लगाए। उन्होंने कहा कि महिला किसानों ने देश के विकास में विशेष योगदान दिया है, चाहे वह हरित क्रांति हो या श्वेत क्रांति। महिला किसान नेताओं ने कहा कि वे 10 मार्च को 'रेल रोको' प्रदर्शन में भी हिस्सा लेंगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

આગળનો લેખ
Show comments