Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दिल्ली में ऑटो चलाकर ऑफिस जाती हैं 4 अमेरिकी डिप्लोमैट, जानिए क्या है वजह

दिल्ली में ऑटो चलाकर ऑफिस जाती हैं 4 अमेरिकी डिप्लोमैट, जानिए क्या है वजह
, गुरुवार, 24 नवंबर 2022 (09:44 IST)
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल है। इसमें कुछ विदेशी महिलाओं को भारतीय सड़कों पर ऑटो रिक्‍शा चलाते दिखाया गया है। ऑटो चला रही महिलाएं सामान्य नहीं है, वे अमेरिकी राजनयिक है।
 
दिल्ली में स्थित अमेरिकी दूतावास की 4 महिला अधिकारी एनएल मेसन, रुथ होल्म्बर्ग, शरीन जे किटरमैन और जेनिफर बायवाटर्स ऑटो चलाकर ऑफिस जाती हैं। इसके लिए इन्होंने सरकार से मिलीं बुलेट प्रूफ गाड़ियां भी छोड़ दी हैं। अमेरिकी राजनयिकों को ऑटो में देखकर हर कोई हैरान है।
 
इन अधिकारियों का कहना है कि ऑटो चलाना मजेदार ही नहीं, बल्कि यह एक मिसाल है कि अमेरिकी अधिकारी भी आम लोगों की तरह ही हैं। ऑटो से दूतावास जाने का मकसद भारतीयों से रिश्तें मजबूत करने के साथ ही लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल के लिए प्रेरित करना भी है। वह यह भी संदेश देना चाहती हैं कि महिलाएं हर क्षेत्र में काम कर सकती हैं। कोई भी क्षेत्र उनसे अछूता नहीं है।
 
अमेरिकी राजनयिक एनएल मेसन ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि पाकिस्तान में थी तब ऑटो में सफर किया करती थीं, भारत आते ही सबसे पहले ऑटो खरीदा। अब इसी में सफर करती हूं।

एक अन्य अमेरिकी राजनयिक शरीन जे किटरमैन ने मैक्सिकन राजदूत के ऑटो में सफर के बारे में सुना था। भारत आकर मेसन के ऑटो में सफर बारे में पता चला। इस पर मैने भी दिल्ली में सफर के लिए ऑटो खरीदने का फैसला किया। 
Edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

नोएडा जिला जेल में 26 कैदियों की निकली एचआईवी रिपोर्ट पॉजीटिव