Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी क्यों नहीं ले पाए भोजपुरी में शपथ?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 24 जून 2024 (20:37 IST)
Why BJP MP Rajiv Pratap Rudy could not take oath in Bhojpuri : बिहार के सारण से भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने सोमवार को लोकसभा में शपथ लेने से पहले इस बात पर अफसोस जताया कि नियमों के चलते वह भोजपुरी में शपथ नहीं ले सकते।
ALSO READ: क्‍या बिहार, झारखंड, यूपी, गुजरात और महाराष्ट्र तक फैला है NEET Paper Leak का जाल, चौंका रहे हैं खुलासे
लोकसभा में सोमवार को उस समय भाषाई विविधता की झलक देखने को मिली, जब अनेक नवनिर्वाचित सांसदों ने हिंदी के साथ-साथ संस्कृत, डोगरी, बांग्ला, असमिया, तेलुगू, मलयालम, उड़िया तथा कुछ अन्य भारतीय भाषाओं में शपथ ली। सांसद अंग्रेजी या संविधान की आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध 22 भाषाओं में से किसी में भी शपथ ले सकते हैं।
 
भोजपुरी संविधान की आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध नहीं है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार और पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य को हराने वाले रूडी ने कहा कि सांसदों को अपनी मातृभाषा में शपथ लेते हुए देखना अच्छा लगा। उस समय आसन से कार्यवाही का संचालन बिहार के पूर्वी चंपारण से भाजपा सांसद राधामोहन सिंह कर रहे थे।
ALSO READ: NEET-UG row : एक्शन में CBI, बिहार-गुजरात-राजस्थान की पुलिस से ली फाइल, ATS ने महाराष्ट्र से 1 शिक्षक को किया गिरफ्तार
रूडी ने पीठासीन सभापति को भोजपुरी में संबोधित करते हुए कहा, सब लोग अपन अपन भाषा में ले ता केतना अच्छा लागता, हमनी भोजपुरी में लेती तो और निम्मन लागत नू, भोजपुरी नहीखे त....। (सब अपनी-अपनी भाषा में शपथ ले रहे हैं और यह बहुत अच्छा लग रहा है... अगर हम भोजपुरी में शपथ लेते तो और भी अच्छा होता, लेकिन भोजपुरी सूची में नहीं है)। इसके बाद रूडी ने हिंदी में शपथ ग्रहण की। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

बॉक्सर स्नेहा वर्मा ने इंदौर का नाम रोशन किया

આગળનો લેખ
Show comments