Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

आसान नहीं है सिद्धू की राह, जाखड़ के नाम पर फंसा पेंच, पंजाब में कौन बनेगा मुख्यमंत्री...

Webdunia
रविवार, 19 सितम्बर 2021 (07:34 IST)
चंडीगढ़। कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद शनिवार को कांग्रेस पंजाब के नए मुख्‍यमंत्री का फैसला नहीं कर सकी। आज फिर होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जा सकता है।
ALSO READ: आज होगी पंजाब कांग्रेस विधायक दल की बैठक, हो सकता है नए CM के नाम का ऐलान
 
मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में सुनील जाखड़, नवजोत सिंह सिद्धू, सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रतापसिंह बाजवा के नाम सबसे आगे हैं। बहरहाल यह तय है कि अगला मुख्यमंत्री सोनिया गांधी की पसंद का ही होगा।
 
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ का नाम मुख्यमंत्री पद की दौड़ से सबसे आगे चल रहा है कि लेकिन वे एक जाट नेता है। 1966 में पंजाब में पुर्नगठन के बाद अब तक कोई जाट नेता मुख्यमंत्री नहीं बना है। बताया जा रहा है कि सिद्धू समेत कई नेताओं ने उनके नाम का विरोध किया है।

ALSO READ: सेना में सेवा, राजीव गांधी से दोस्ती, कांग्रेस को सत्ता में लाने और कुर्सी छोड़ने तक, ऐसा है अमरिंदर सिंह का सफर
वहीं कैप्टन अमरिंदर सिद्धू के नाम पर किसी भी कीमत पर राजी नहीं होंगे। अमरिंदर सिंह ने कहा कि वे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को राज्य का मुख्यमंत्री बनाने के किसी भी कदम का पुरजोर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का समर्थन करने का कोई प्रश्न नहीं उठता। उन्होंने आरोप लगाया कि वह (सिद्धू) ‘साफतौर पर पाकिस्तान के साथ मिले हैं और पंजाब तथा देश के लिए खतरा और विपदा’ हैं।
 
बहरहाल यह तय है कि नए मुख्‍यमंत्री का कार्यकाल ज्यादा लंबा नहीं होगा। उसे जल्द ही विधानसभा चुनावों का भी सामना करना है।
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

क्‍या है Cyclone Dana, क्‍या है इसका अर्थ और किसने रखा ये नाम?

मां जिंदा हो जाएगी इस उम्‍मीद में सड़कर कंकाल बनी लाश की पूजा कर रहा था बेटा, ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी

प्रियंका गांधी के रोड शो की भीड़ असली या फर्जी? भाजपा उम्मीदवार नव्या ने लगाया सनसनीखेज आरोप

આગળનો લેખ
Show comments