Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

किसने खरीदी माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्ति?

dawood ibrahim

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 6 जनवरी 2024 (00:14 IST)
-रत्नागिरी जिले में दाऊद के भूखंड नीलाम
-खरीदार के नाम का खुलासा नहीं
-2 करोड़ से ज्यादा संपत्ति की कीमत

 
Dawood Ibrahim property auctioned: भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के परिवार के सदस्यों से संबंधित दो भूखंडों को शुक्रवार को हुई नीलामी में 2 करोड़ रुपए से अधिक में बेच दिया गया। नीलामी का आयोजन तस्कर और विदेशी मुद्रा हेरफेरकर्ता (संपत्ति की जब्ती) अधिनियम के तहत सक्षम प्राधिकारी द्वारा किया गया।
 
  •  
 
अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के तटीय रत्नागिरी जिले की खेड़ तहसील के मुंबके गांव में स्थित कुल चार संपत्तियां नीलामी के लिए उपलब्ध थीं, लेकिन इनमें से दो के लिए कोई बोली नहीं लगाई गई।
 
उन्होंने बताया कि अन्य दो संपत्तियों के लिए क्रमश: चार लोगों और तीन लोगों ने बोली लगाई और एक ही व्यक्ति ने उन दोनों के लिए सफलतापूर्वक बोली लगाई। दोनों संपत्तियों की सफल बोली लगाने वाला एक ही व्यक्ति है, लेकिन अधिकारियों ने उसके नाम का खुलासा नहीं किया।
 
बोली लगाने में शामिल रहे एक व्यक्ति ने बाद में मीडिया से कहा कि सफल बोली लगाने वाला दिल्ली का एक वकील है। अधिकारी ने बताया कि 1730 वर्ग मीटर की कृषि भूमि के लिए आरक्षित मूल्य 1,56,270 रुपए के मुकाबले 3.28 लाख रुपए की उच्चतम बोली लगाई गई।
 
नीलामी की प्रक्रिया दक्षिण मुंबई के आयकर भवन में हुई। माना जाता है कि वर्ष 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के मामले में वांछित आरोपी इब्राहिम पाकिस्तान में है।
 
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों दाऊद की मौत की खबर फैल गई थी। कहा गया था कि दाऊद को किसी ने जहर दे दिया है। हालांकि बाद में दाऊद की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। (एजेंसी/वेबदुनिया) 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

जान लेने के मकसद से किया 800-1000 लोगों ने Attack, ED का हमले के बाद बयान