Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

क्या है अनुच्छेद 356 और कैसे लगता है राष्ट्रपति शासन?

Webdunia
मंगलवार, 12 नवंबर 2019 (16:28 IST)
यदि भारत के राष्ट्रपति को लगता है कि कोई राज्य सरकार संविधान के अनुसार काम नहीं कर रही है या फिर वहां सरकार गठन में कोई समस्या आ रही है तो राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है। 
 
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 356 राष्ट्रपति को राज्यों में राष्ट्रपति शासन लगाने का अधिकार देता है। यदि महामहिम इस तर्क से संतुष्ट हैं कि राज्य सरकार संविधान के प्रावधानों के मुताबिक काम नहीं कर रही है तो कैबिनेट की सहमति राष्ट्रपति शासन लगाया जाता है।
 
ऐसी स्थिति में सत्ता की बागडोर राज्यपाल के हाथ में होती है। राज्यपाल सदन को 6 महीने की अवधि के लिए निलंबित भी रख सकते हैं। 6 महीने के बाद भी यदि कोई पार्टी बहुमत साबित नहीं कर पाए तो पुन: चुनाव की सिफारिश की जाती है। 
 
हालांकि ऐसा भी माना जाता है कि भारत में अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग ज्यादा हुआ है। ज्यादातर मामलों में ऐसी परिस्थिति तब बनती है जब केन्द्र और राज्य में अलग-अलग दलों की सरकारें होती हैं। इस अनुच्छेद का पहली बार 31 जुलाई 1957 में प्रयोग किया गया था, जब लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई केरल की कम्युनिस्ट सरकार बर्खास्त की गई थी।
 
6 दिसंबर 1992 को अयोध्या के विवादित ढांचे के विध्वंस के बाद चार राज्य सरकारों को बर्खास्त किया गया था। इनमें यूपी की कल्याणसिंह सरकार, मध्यप्रदेश की सुंदरलाल पटवा सरकार, राजस्‍थान की भैरोंसिंह शेखावत सरकार और हिमाचल प्रदेश की शांता कुमार सरकार को तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने बर्खास्त कर दिया था। 
 
किन परिस्थितियों में लगाया जाता है राष्ट्रपति शासन 
जब राज्य का संवैधानिक तंत्र पूरी तरह विफल हो जाए। 
राज्य सरकार अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वाह न करे। 
विधानसभा चुनाव के बाद किसी भी दल या गठबंधन को बहुमत न मिले।
विधानसभा मुख्‍यमंत्री का चुनाव नहीं कर पाए। 
सबसे बड़ी पार्टी सरकार बनाने से इंकार कर दे। 
सत्तारूढ़ गठबंधन टूट जाए और सरकार बहुमत खो दे। 
सरकार राज्य की शांति व्यवस्था (दंगे आदि) को संभालने में नाकाम रही हो। 
अपरिहार्य कारणों से राज्य में समय चुनाव न हो पाएं। 
 
ऐसा माना जाता है कि भारत में अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग कर केन्द्र में सत्तारूढ़ पार्टी राज्यों में सत्तारूढ़ विरोधी दलों की सरकारों को अपना निशाना बनाती है। हालांकि यह भी उम्मीद की जाती है कि राज्यपाल पूर्वाग्रहों और अनुमानों के आधार पर राष्ट्रपति शासन की सिफारिश नहीं करें, राज्य में सरकार बनाते समय वे सबसे बड़े दल अथवा गठबंधन को सरकार बनाने का पूरा मौका दें। 
 
भारत में अब तक विभिन्न राज्यों में 100 से ज्यादा बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है। सबसे ज्यादा मणिपुर में 10 बार और उत्तर प्रदेश में 9 बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है। बिहार और पंजाब में भी 8-8 बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Jammu and Kashmir : गुलमर्ग में सेना के वाहन पर आतंकी हमला, एक सिविलियन पोर्टर की मौत 6 जवान घायल

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो के सामने संसद में भड़के सांसद, बोले- खालिस्तानी आतंकियों को गंभीरता से क्यों नहीं लेते...

Karhal by election: मुलायम परिवार के 2 सदस्यों के बीच जोर आजमाइश, BJP ने भी घोषित किए प्रत्याशी

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

આગળનો લેખ
Show comments