Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मोदी की गारंटी को लेकर क्या बोले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 19 फ़रवरी 2024 (21:18 IST)
What did Congress President Mallikarjun Kharge say about Modi's guarantee?: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने अमेठी (यूपी) में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि 'मोदी की गारंटी' (Modi's Guarantee) देश के किसानों, दलितों और पिछड़ों के लिए नहीं बल्कि उनके 'मित्रों' के लिए है।
 
खरगे ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के तहत अमेठी में आयोजित एक जनसभा में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी विकास की गारंटी की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि मोदीजी की गारंटी देश के किसानों, मजदूरों, दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों के लिए नहीं, बल्कि उनके मित्रों के लिए यानी देश के 2-3 अमीर लोगों के लिए है।

ALSO READ: farmers protest : खरगे बोले, मोदी सरकार ने अन्नदाताओं से किए 3 वादे तोड़े
 
उन्होंने आरोप लगाया कि मोदीजी के मित्रों का 13 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर दिया जाता है। लेकिन किसानों को 12-13 हजार रुपए के कर्ज की वजह से आत्महत्या करने पर मजबूर किया जाता है। मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में 1  लाख किसानों ने आत्महत्या की है।
 
गरीबों पर कर बढ़ाया जाता  है : खरगे ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार द्वारा अमीरों पर कर कम किया जाता है और गरीबों पर कर बढ़ाया जाता है। बड़ी-बड़ी कंपनियों को करोड़ों की सब्सिडी दी जाती है लेकिन गरीबों, किसानों और महिलाओं के लिए सब्सिडी हटा दी जाती है। पहली बार देश के किसानों पर अलग-अलग तरह के कर लगाए गए। ट्रैक्टर, खाद और मशीनरी पर जीएसटी लगाया गया।

ALSO READ: खरगे ने साधा PM मोदी पर निशाना, कहा- धोखा दिया और सबका सत्यानाश किया
 
किसानों का 72 हजार का कर्ज माफ किया: उन्होंने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार थी तब हमने किसानों का 72 हजार का कर्ज माफ किया। कई राज्यों में कांग्रेस की सरकारों ने किसानों का कर्ज माफ किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के 10 वर्षों के इस शासनकाल में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 135% बढ़ाया गया था, जबकि भाजपा सरकार में यह मूल्य सिर्फ50% से बढ़ा। हम किसान न्याय की बात करते हैं इसीलिए कांग्रेस पार्टी का सभी किसानों से वादा है कि वह सत्ता में आने पर न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून लागू करेगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ के 10 होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, 55 हजार डॉलर की मांगी फिरौती

रविवार को फिर मिली 50 उड़ानों में बम की धमकी, 14 दिनों में 350 से ज्‍यादा धमकियां

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने फिर फैलाए हाथ, चीन से मांगा 1.4 अरब डॉलर का कर्ज

सचिन सावंत का कांग्रेस को झटका, क्यों नहीं लड़ना चाहते अंधेरी पश्चिम से चुनाव?

उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा का पाठ्यक्रम बदला, 2 नए पेपर जुड़े

આગળનો લેખ
Show comments