Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बिहार की राजनीतिक उठापटक और कांग्रेस को लेकर क्या बोले BJP नेता विनोद तावड़े?

बिहार की राजनीतिक उठापटक और कांग्रेस को लेकर क्या बोले BJP नेता विनोद तावड़े?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 27 जनवरी 2024 (15:55 IST)
What did BJP leader Vinod Tawde say about the political turmoil in Bihar and Congress? : बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल के संकेतों के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राज्य इकाई के प्रभारी विनोद तावड़े (Vinod Tawde) ने पटना में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' से नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जनता दल (United) के अलग होने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है।

 
तावड़े से शनिवार को जब पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी नीतीश कुमार को संभावित नई सरकार बनाने में मदद करेगी, इस पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वे अपराह्न में पार्टी की प्रस्तावित बैठक में भाग लेने के लिए यहां आए हैं। भाजपा नेता ने कहा कि लोकसभा चुनावों के बारे में चर्चा के लिए हमारे सांसदों और राज्य के विधायकों की एक बैठक होने वाली है।
 
हालांकि उन्होंने कहा कि हमें आश्चर्य है कि क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' अब 'भारत गठबंधन तोड़ो यात्रा' बन गई है? इससे ममता बनर्जी टूट गईं। अब नीतीश के साथ भी ऐसा ही किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने बिहार की राजनीतिक स्थिति से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देने से इंकार कर दिया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अयोध्या में 4 दिन में 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन