Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राज्यपाल ने की राजनाथ से बात, ममता के रवैये से हैरान...

Webdunia
बुधवार, 5 जुलाई 2017 (10:14 IST)
नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आरोपों के बाद राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से बात करके इन आरोपों पर हैरानी जताई है।
 
सूत्रों ने बताया कि त्रिपाठी ने राजनाथ सिंह से बात करके उन्हें बताया कि वह मुख्यमंत्री के आरोपों से आश्चर्यचकित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का रवैया और भाषा शैली हैरान करने वाली है।
 
कोलकाता में राजभवन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, 'प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कल मुख्यमंत्री द्वारा इस्तेमाल की गयी भाषा और उनके रवैये पर राज्यपाल आश्चर्यचकित है। मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच बातचीत सामान्यत: गोपनीय होती है और किसी से भी इसका खुलासा किए जाने की उम्मीद नहीं होती।'
 
ALSO READ: ममता बनर्जी को राज्यपाल ने दी धमकी!
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल संवैधानिक पद से बंधे रहने के कारण राज्य के मामलों में मूक दर्शक नहीं बने रह सकते हैं।
 
मीडिया रिपोर्टो के अनुसार ममता बनर्जी ने मंगलवार को राज्यपाल की निंदा करते हुए आरोप लगाया था कि राज्यपाल ने उन्हें धमकी दी हैं। उन्होंने कहा था, 'राज्यपाल ने मुझे फोन पर धमकी दी है। राज्यपाल संवैधानिक पद पर होने के बावजूद भाजपा के पक्ष में बोल रहे है। मैंने उनसे कह दिया है कि वह इस तरह से बात नहीं कर सकते हैं।'
 
मुख्यमंत्री के इन आरोपों के कुछ ही देर बाद राजभवन से यह बयान जारी हुआ। केन्द्रीय मंत्री और दार्जिलिंग सीट से भाजपा सांसद एस एस अहलूवालिया ने कहा कि बनर्जी ने राज्यपाल के खिलाफ जो आरोप लगाए है वे दुर्भाग्यपूर्ण है।
 
त्रिपाठी ने केन्द्रीय गृह मंत्री के साथ उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट उपमंडल के बदुरिया की स्थिति के बारे में भी विस्तृत चर्चा की।
 
पश्चिम बंगाल से भाजपा के एक अन्य सांसद और केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने एक ट्वीट में कहा कि राज्यपाल के खिलाफ लगाए आरोप राज्य के हिंसाग्रस्त क्षेत्रों की स्थिति से ध्यान हटाने का प्रयास है। (वार्ता)

जरूर पढ़ें

दिग्विजय और जीतू पटवारी पर FIR दर्ज, जानिए क्‍या है मामला...

ट्रंप को सता रहा है तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, कमला हैरिस पर किया बड़ा हमला

लखनऊ के 10 होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, 55 हजार डॉलर की मांगी फिरौती

अमित शाह ने बताया, बंगाल में कैसे स्थापित होगी शांति?

पीएम मोदी ने की डिजिटल अरेस्ट की चर्चा, बताया कैसे करें सुरक्षा?

सभी देखें

नवीनतम

CM मोहन यादव बोले- आदिवासियों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में रोचक होगा मुकाबला, आदित्य ठाकरे के खिलाफ मिलिंद देवड़ा मैदान में

हैदराबाद में पटाखा दुकान में भीषण आग, कई वाहन जलकर खाक, मची अफरातफरी

इंदौर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खरीदा स्वेटर

दिग्विजय और जीतू पटवारी पर FIR दर्ज, जानिए क्‍या है मामला...

આગળનો લેખ
Show comments