Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Weather update : कई राज्‍यों में भारी बारिश का अलर्ट, असम और बिहार में लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित

Webdunia
रविवार, 2 अगस्त 2020 (10:25 IST)
नई दिल्ली। उत्तर भारत में पंजाब के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, केरल में भारी बारिश की उम्मीद है। बिहार में अब तक राज्य के करीब 50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राहत और बचाव कार्य पूरे जोरशोर से चल रहा है। वहीं असम के ज्यादातर जिलों में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे घटने लगा है, बाढ़ के हालात में सुधार है, मगर अब भी 11 लाख लोग प्रभावित हैं।

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में आज हल्की बारिश होने के आसार हैं। शनिवार को दिल्ली में कुछ जगह बारिश हुई। इस दौरान कुछ समय के लिए 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। हालांकि ज्यादातर जगहों पर सिर्फ बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार 7 अगस्त तक बादल छाए रहेंगे।

वहीं उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, बहराइच, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गौतम बुद्धनगर, अमेठी, रायबरेली, प्रतापगढ़ जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में तीन अगस्त से भारी बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र में नासिक से लेकर पुणे तक कई हिस्सों में अच्छी वर्षा की संभावना है।

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक केरल के 10 जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। उन्होंने यलो अलर्ट जारी किया है। केरल के तटीय भागों में अगले दो दिन अति भारी वर्षा के आसार बने हुए हैं। झारखंड में चार अगस्त से भारी बारिश का दौर चालू होने की संभावना है। दक्षिण भारत के पश्चिमी तटों और मध्य भारत के कई हिस्सों में मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है।

असम के ज्यादातर जिलों में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे घटने लगा है। बाढ़ के हालात में सुधार है, मगर अब भी 11 लाख लोग प्रभावित हैं। 33 जिलों में से 20 जिलों के 11 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें 8.30 लाख लोग राज्य के छह पश्चिमी जिलों- गोलपाड़ा, मोरीगांव, बोंगईगांव, बारपेटा, गोलाघाट, धुबरी और पूर्वी लखीमपुर के हैं। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पिछले नौ दिनों से मानसूनी बारिश नहीं हुई है। इस कारण बाढ़ की स्थिति में सुधार आना तय है। प्रभावित जिलों के 75,711 हेक्टेयर खेतों में लगी फसलें अब भी डूबी हुई हैं।

बिहार में बाढ़ से शनिवार को 2 और लोगों की मौत होने के साथ राज्य में इस आपदा से जान गंवाने वालों की संख्या 13 हो गई है। वहीं उत्तरी बिहार में खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदियों का पानी नए इलाकों में प्रवेश कर गया है। अब तक राज्य के करीब 50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राहत और बचाव कार्य पूरे जोरशोर से चल रहा है।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की 29 टीमें इसमें लगी हैं। शनिवार तक 3.92 लाख लोगों को सुरक्षित स्थलों पर पहुंचाया गया है। कोविड-19 महामारी के चलते सामाजिक दूरी के नियम का अनुपालन करते हुए इनकी देखभाल की जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

cyclone dana live : CM मोहन माझी बोले, शून्य मानवीय क्षति का मिशन सफल

cyclone dana से जनजीवन प्रभावित, 500 से ज्यादा ट्रेनों और 300 उड़ानों पर पड़ा असर

जर्मनी का आधा मंत्रिमंडल इस समय भारत में

weather update : चक्रवात दाना का कहर, 3 राज्यों में भारी बारिश

NCP अजित पवार गुट में शामिल हुए जिशान सिद्दीकी, बांद्रा पूर्व से लड़ेंगे चुनाव

આગળનો લેખ
Show comments