Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मौसम अपडेट : देश के अधिकांश हिस्‍सों में पहुंचा मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम अपडेट : देश के अधिकांश हिस्‍सों में पहुंचा मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
, सोमवार, 8 जुलाई 2019 (09:20 IST)
राजधानी दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। इनमें ओडिशा, उत्तराखंड, केरल, दक्षिण कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कोंकण-गोवा, गुजरात, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर के लगभग सभी राज्य शामिल हैं। 
 
खबरों के मुता‍बिक, बिहार में फिर मानसून सक्रिय हो गया है। इसका असर लगभग सभी जिलों में देखने को मिल रहा है। आकाश में उमड़ते-घुमड़ते काले मेघों से आम आदमी से लेकर किसान तक खुश हैं। सुहाने मौसम का आनंद हर कोई ले रहा है। बेगूसराय, गया, नवादा, भागलपुर, पूर्णिया, छपरा, सिवान, दरभंगा, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, जमुई आदि जिलों में बारिश हो रही है। वहीं दूसरी ओर निचले इलाकों में जल जमाव होने से लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। 
 
लगभग सभी प्रदेशों में दस्तक दे चुका मानसून अब अपना असर दिखाने लगा है। पिछले दो दिनों से उत्तर और पूर्वी भारत में हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। इनमें ओडिशा, उत्तराखंड, केरल, दक्षिण कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कोंकण-गोवा, गुजरात, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर के लगभग सभी राज्य शामिल हैं। 
 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। सबसे कम बारिश पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, मध्य भारत में पिछले हफ्ते अच्छी बारिश हुई है। गंगा के तटीय  क्षेत्र, झारखंड और मध्यप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र में जोरदार वर्षा और ओले पड़ने की संभावना है।
 
पटना में बीती रात से काले-काले मेघ रुक-रुक कर बरस रहे हैं। बारिश ने पटना के मौसम को सुहाना बना दिया है। वहीं निचले इलाकों में जल जमाव होने से उन इलाकों के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। देश के सभी हिस्सों में पहुंचने पर उत्तरी और पूर्वी भारत के कई क्षेत्रों में शनिवार को बारिश हुई जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हरियाणा में अंबाला और हिसार में भी बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को मध्यम बारिश हुई। हालांकि वहां आगामी दिनों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया की 'अग्नि परीक्षा', ये 3 कमजोरियां पड़ सकती हैं भारी