Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Weather update : पहाड़ों पर बर्फबारी, किन राज्यों में आज बारिश की संभावना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 3 मार्च 2024 (10:08 IST)
Weather update 3 march : शनिवार को पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्‍ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी के साथ ही उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बारिश की चेतावनी दी है।
 
हिमाचल प्रदेश में हिमपात, बारिश : हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में हिमपात से लाहौल एवं स्पीति तथा किन्नौर जिलों में आम जनजीवन प्रभावित हुआ है, जबकि राज्य में पांच राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 441 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं।
 
लाहौल एवं स्पीति के कोकसार में 88.3 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई, जो राज्य में सबसे अधिक है। वहीं, कुकुमसेरी में 58 सेमी, केलांग में 53 सेमी, कल्पा में 51.7 सेमी, खदराला में 16 सेमी और सांगला में 11.2 सेमी बर्फबारी हुई।
 
हालांकि, मनाली में 84 मिलीमीटर बारिश के साथ ही बंजार में 80.2 मिमी, सियोबाग में 77.4 मिमी, रिकांग पियो में 48 मिमी, भरमौर में 47 मिमी और रामपुर तथा चंबा में 45-45 मिमी बारिश दर्ज की गई। राज्य भर में हिमपात और बारिश रविवार को भी जारी रहेगी।
 
राजस्थान में बारिश से फसलों को नुकसान : राजस्थान के अनेक इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बरिश हुई। चूरू में सर्वाधिक 19 मिलीमीटर व लालसोट (दौसा) में 17 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। आज से राज्य के अधिकांश भागों से विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने व आगामी एक सप्ताह के लिए मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
 
दिल्ली में बारिश से घटा प्रदूषण : राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शनिवार को बारिश हुई, जिससे शहर में प्रदूषण का स्तर कम हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि दिल्ली का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2 डिग्री कम है। शहर का न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 5 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग ने रविवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। इसमें कहा गया है कि रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान के क्रमश: 26 और 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
Edited by : Nrapendra Gupta
Photo courtesey : IMD.gov.in

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

तगड़े फीचर्स के साथ आया Infinix का एक और सस्ता स्मार्टफोन

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सरकार ने 2 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी, जानिए किन राज्‍यों को होगा फायदा, कितनी है लागत

सुप्रीम कोर्ट ने दी व्यवस्था, संपत्ति ध्वस्तीकरण से प्रभावित लोग कर सकते हैं अदालत का रुख

આગળનો લેખ
Show comments