Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में छाया रहेगा कोहरा

बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में छाया रहेगा कोहरा
, रविवार, 13 फ़रवरी 2022 (11:07 IST)
नई दिल्ली। देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। आईएमडी ने यह भी भविष्यवाणी की कि एक पश्चिमी विक्षोभ 13 से 15 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा और एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ 17 से 20 फरवरी तक उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा।
 
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी जबकि हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में कोहरा छाया रहेगा। 
 
जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट हल्की बारिश या बर्फबारी के कारण एक ताजा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में आने की संभावना है।
 
मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अगले 24 घंटों के दौरान शीत लहर चलने की संभावना है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

हिजाब विवाद के बीच ओवैसी का ट्वीट, एक दिन ‍हिजाबी बनेगी प्रधानमंत्री