Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Weather update : दिल्ली में इस मौसम का सबसे कम तापमान, हिमाचल में पारा शून्य से नीचे

Webdunia
शनिवार, 19 दिसंबर 2020 (12:06 IST)
नई दिल्ली/शिमला। दिल्ली में शनिवार को भी ठंड का प्रकोप जारी है। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान गिरकर इस सीजन में सबसे कम 3.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश के केलांग में तापमान शून्य से नीचे 12.1 डिग्री सेल्सियस पर चला गया है। केलांग, कल्पा, मनाली, सोलन, चंबा और मंडी में बीते 24 घंटे के दौरान तापमान शून्य से नीचे चला गया है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, शहर के मौसम से संबंधित आंकड़े उपलब्ध कराने वाली सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में हिमालयी क्षेत्र से चली सर्द हवाओं का प्रकोप जारी है और लोधी रोड पर तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को जाफरपुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 2.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था।

वहीं हिमाचल प्रदेश के केलांग में तापमान शून्य से नीचे 12.1 डिग्री सेल्सियस पर चला गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि केलांग, कल्पा, मनाली, सोलन, चंबा और मंडी में बीते 24 घंटे के दौरान तापमान शून्य से नीचे चला गया है।

शिमला मौसम केन्द्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि जनजातीय बहुल लाहौल-स्पीति जिले का प्रशासनिक केन्द्र केलांग शून्य से 12.1 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है। उन्होंने कहा कि किन्नौर के कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। वहीं मनाली में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।

सिंह ने बताया कि सोलन में शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम, मंडी में शून्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम और चंबा में शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया है। शिमला में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

मां जिंदा हो जाएगी इस उम्‍मीद में सड़कर कंकाल बनी लाश की पूजा कर रहा था बेटा, ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी

प्रियंका गांधी के रोड शो की भीड़ असली या फर्जी? भाजपा उम्मीदवार नव्या ने लगाया सनसनीखेज आरोप

बुधनी और विजयपुर उपचुनाव में बागी और भितरघात भाजपा और कांग्रेस की बड़ी चुनौती

एक और प्रवासी श्रमिक को गोली मारी, प्रवासियों व कश्मीरी पंडितों में दहशत का माहौल

ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे पर हादसा, कार नाले में गिरी, मां-बेटे सहित 5 की मौत

આગળનો લેખ
Show comments