Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मौसम अपडेट : अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन से चार जवानों की मौत, कश्मीर में बाढ़

Webdunia
शनिवार, 30 जून 2018 (07:33 IST)
नई दिल्ली। देश में मानसून तय समय से दो सप्ताह पहले ही पहुंच गया, जिससे देश के अनेक हिस्सों में बारिश हो रही है। इसके चलते भूस्खलन से अरुणाचल प्रदेश में भारत तिब्बत सीमा पुलिस के चार जवानों की मौत हो गई। वहीं, कश्मीर में भारी बारिश से अमरनाथ यात्रा भी प्रभावित हुई है। 
 
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून तय समय से 17 दिन पहले ही पूरे देश में पहुंच गया है। मानसून पश्चिमी राजस्थान में स्थित देश की आखिरी सीमा चौकी श्रीगंगानगर में भी पहुंच गया है। श्रीगंगानगर में मानसून सामान्यत: 15 जुलाई को पहुंचना था।

कश्मीर में बाढ़ : जम्मू एवं कश्मीर में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से नदियां, नाले उफान पर हैं। जिसके कारण कश्मीर घाटी में शुक्रवार को बाढ़ की स्थिति घोषित कर दी गई है। झेलम और अन्य नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। बाढ़ के हालात के मद्देनजर प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी। 
 
आईटीबीपी के जवानों पर गिरी चट्टान : उधर अरुणाचल प्रदेश के लोअर सिआंग जिले में बसर-अकाजन मार्ग पर बारिश के कारण भूस्खलन के चलते पहाड़ से एक बड़े चट्टान के टूटकर भारत तिब्बत सीमा पुलिस के वाहन पर गिरने से चार जवानों की मौत हो गई।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना देर रात लगभग ढाई बजे लोअर सिआंग के जिला मुख्यालय लिकाबली से करीब पांच किलोमीटर दूर उस समय हुई, जब भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आई टी बी पी) के जवान पश्चिमी सिआंग जिले के बसर से लोअर सिआंग जा रहे थे। 
 
 
असम में हाल बेहाल : असम के बाढ़ प्रभावित छह जिलों में से एक में स्थिति और बिगड़ गई। एक और व्यक्ति की मौत होने के साथ ही बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 32 हो गई है। 
 
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में शाम को हुई बारिश के बाद आर्द्रता 90 प्रतिशत तक पहुंच गई। वहीं तापमान सामान्य से एक डिग्री कम हो गया। मानसूनी हवाएं दिल्ली की हवा से धूल भी उड़ा ले गई, जिसके चलते दिल्लीवासियों को करीब एक साल में सबसे स्वच्छ हवा में सांस लेने का मौका मिला। 
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली वासियों को आखिरी बार इस तरह की स्वच्छ हवा पिछले साल अगस्त में मिल पाई थी।
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

प्रियंका गांधी पर भाजपा का निशाना, पति वाड्रा की संपत्ति पर भी उठाए सवाल

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

આગળનો લેખ
Show comments