Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Weather Alert : कहीं कोहरे का कहर, तो कहीं बारिश की मार, यहां बढ़ी 'गर्मी'

Webdunia
मंगलवार, 19 जनवरी 2021 (10:08 IST)
नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में मंगलवार सुबह भी सर्दी का कहर जारी, मध्यप्रदेश में बढ़ी गर्मी। दक्षिण भारत में आज बारिश की संभावना है। पंजाब से लेकर हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार तक अधिकांश इलाकों में बेहद घना कोहरा छाया रहा। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
 
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश में कुछ इलाकों में घने कोहरे की संभावना अगले दो-तीन दिनों तक अभी भी बनी हुई है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शीत लहर भी चल रही है। इससे न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।
 
हिमाचल के शिमला, मनाली और उत्तराखंड के कई इलाके बर्फ की चादर में ढके हुए हैं। केदारनाथ धाम में बर्फबारी की वजह से तीन फीट तक बर्फ जमी हुई है। मौसम विभाग ने बुधवार से फिर से ताजा बर्फबारी की संभावना जताया है।
 
दिल्ली समेत उत्तर भारत में कोहरे की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस वजह रेल यातायात पर बुरा असर  पड़ा। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ के अनुसार, 19 ट्रेने कोहरे की वजह से लेट चल रही है।  
 
मौसम विभाग के अनुसार, अमृतसर, गंगानगर, पटियाला, जैसलमेर, आगरा, गोरखपुर समेत कई शहरों में कोहरे की वजह से दृष्यता 0 से 25 के बीच रिकॉर्ड की गई। जबकि वाराणसी, भागलपुर, चुरू, पटना समेत कई शहरों में दृष्यता 50 मीटर के करीब रही।
 
भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद समेत पश्चिमी मध्यप्रदेश में दिन और रात दोनों में ठंड गायब है, जबकि मंडला, जबलपुर, खजुराहो, सीधी सहित पूर्वी हिस्से में तेज ठंड पड़ रही है। भोपाल में सोमवार को दिन और रात में पारा सामान्य से 5 डिग्री ऊपर 30.5 और रात का तापमान 15.3 डिग्री पर पहुंच गया।
 
तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के आसपास के क्षेत्रों में आज भी बारिश की संभावना है। 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments