Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

एक चौथी पास राजा था, दोस्तबाज था, अहंकार में देश का बेड़ा गर्क किया, केजरीवाल ने सुनाई कहानी

Webdunia
सोमवार, 12 जून 2023 (09:59 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल यूं तो अक्सर पीएम मोदी पर हमलावर रहते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने एक कहानी के जरिए पीएम मोदी पर निशाना साधा है। केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ महारैली केजरीवाल ने दिल्ली में रैली की। रैली में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार को महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरा।

केजरीवाल ने कहा कि चौथी पास राजा को समझ नहीं आ रहा कि देश को कैसे चलाना है। केजरीवाल ने 2000 के नोट को लाने फिर वापस लेने पर भी तंज कसा। केजरीवाल ने अपने भाषण के अंत में चौथी पास राजा की एक कहानी सुनाई।

एक महान देश था : केजरीवाल ने कहा कि एक महान देश था। कई हजार साल पुराना देश। उस देश के एक गांव में एक बच्चा पैदा हुआ। बहुत गरीब घर में एक बच्चा पैदा हुआ। जैसे गांव के अंदर बच्चा पैदा होने पर ज्योतिषि आते हैं, वे बच्चे का भविष्य बताते हैं। ऐसे ही गांव का ज्योतिषि आया। उसने बच्चे की कुंडली देखी। बच्चे की मां को बोला कि माई तेरा बेटा बड़ा होकर बहुत बड़ा सम्राट बनेगा। माई को समझ नहीं आया कि मैं इतनी गरीब, मेरा परिवार इतना गरीब मेरा बेटा सम्राट कैसे बनेगा। खैर बच्चा, धीरे-धीरे बड़ा होने लगा। गांव के सरकारी स्कूल में उसका एडमिशन करा दिया। उसका पढ़ने लिखने में मन नहीं लगता था। पढ़ते-पढ़ते चौथी क्लास में आते ही उसने नाम कटवा लिया।

ज्योतिषि ने कहा था : केजरीवाल ने आगे कहा कि गांव के बगल में एक रेलवे स्टेशन था। घर में बहुत गरीबी थी। वो बच्चा वहां स्टेशन पर जाकर चाय बेचने लगा। चाय बेचकर अपना गुजारा करता था। वह भाषण बहुत अच्छा देता था। बचपन से बड़ा अच्छा भाषण देता था। गांव के लड़कों को इकट्ठा करलेता और भाषण देना चालू कर देता। धीरे-धीरे आसपास के गांव में फैल गया कि ये बच्चा भाषण बड़ा अच्छा देता है। आसपास के लड़के भी इकट्ठे हो गए। कोई भी टॉपिक हो भाषण देना चालू कर देता। वो रुकता ही नहीं था घंटों-घंटों तक भाषण देता था। बच्चा बड़ा हुआ। ज्योतिषि ने कहा था, बच्चा बड़ा होकर महान देश का सम्राट बन गया।

फर्जी डिग्री का जुगाड़ी : राजा तो अनपढ़ था उसे कुछ पता नहीं था। अफसर आते उस अनपढ़ राजा से जहां मर्जी साइन करा लेते थे। जहां मर्जी जो मर्जी साइन कराया। वो राजा अनपढ़ था उसे लगता था कि मैं अगर अफसरों से पूछुंगा तो मेरी कमजोरी सबके सामने प्रकट हो जाएगी। अफसरों को लगेगा कि मेरे को कुछ आता नहीं है। अफसर जो मर्जी लेकर आते वहां साइन कर देता था। धीरे-धीरे पूरे देश के अंदर फैल गया कि राजा अनपढ़ है। राजा को बड़ा बुरा लगने लगा। इस पर राजा ने कहीं से फर्जी डिग्री का जुगाड़ कर लिया। एमए की डिग्री का। राजा बोला मैं एमए हूं। पर सच्चाई तो पूरे देश को पता थी। राजा तो अनपढ़ था। धीरे-धीरे राजा अहंकारी भी होता गया। अहंकारी राजा और उसपर अनपढ़। जो भी उस राजा के पास जाता कुछ भी पास कराके ले आता।

इस कहानी से कृपा बरसेगी : केजरीवाल ने कहा कि किस-किस ने यह कहानी सुनी है। केजरीवाल ने कहा कि इस कहानी का महात्मय है कि इस कहानी को जितनी बार सुनोगे, जितनी बार सुनाओगे। उतनी ही भगवान की कृपा आपके परिवार के ऊपर बरसेगी। उन्होंने कहा कि इस कहानी का जितना प्रचार प्रसार करोगे, उतना देश की तरक्की होगी। उतना समाज की तरक्की होगी। तो जिन लोगों ने कहानी सुनी है वो भी बड़े ध्यान से दुबारा सुनना। अच्छे से सुनना और इसका खूब प्रचार प्रसार करना। उन्होंने कहा कि ये कहानी एक राजा की है। एक चौथी पास राजा की कहानी है। एक अहंकारी राजा की कहानी है, एक भ्रष्टाचारी राजा की कहानी है। सीएम ने कहा कि आप लोगों ने राजा और रानी की कई कहानियां सुनी होंगी। इस कहानी में राजा तो है रानी नहीं है।
Edited by navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

मां जिंदा हो जाएगी इस उम्‍मीद में सड़कर कंकाल बनी लाश की पूजा कर रहा था बेटा, ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी

प्रियंका गांधी के रोड शो की भीड़ असली या फर्जी? भाजपा उम्मीदवार नव्या ने लगाया सनसनीखेज आरोप

बुधनी और विजयपुर उपचुनाव में बागी और भितरघात भाजपा और कांग्रेस की बड़ी चुनौती

एक और प्रवासी श्रमिक को गोली मारी, प्रवासियों व कश्मीरी पंडितों में दहशत का माहौल

ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे पर हादसा, कार नाले में गिरी, मां-बेटे सहित 5 की मौत

આગળનો લેખ
Show comments