Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

नोएडा फिल्मसिटी में मुठभेड़ के बाद वांछित अपराधी गिरफ्तार, 20 से अधिक मामले हैं दर्ज

Webdunia
शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2022 (14:19 IST)
नोएडा। दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में कई मामलों में वांछित एक अपराधी को शुक्रवार सुबह नोएडा फिल्मसिटी में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। दानिश ने भागने के लिए पुलिस दल पर गोलियां चलाईं लेकिन जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
 
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नोएडा) आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि 27 वर्षीय दानिश उर्फ सयार उर्फ चीता के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न थानों में लूट के मामलों में 20 से अधिक प्राथमिकियां दर्ज हैं। द्विवेदी के मुताबिक छेनू गिरोह का सदस्य दानिश नोएडा के सेक्टर-20 थाने में दर्ज 2 मामलों में भी वांछित था।
 
उन्होंने कहा कि शुक्रवार सुबह नोएडा में ब्रह्मपुत्र मार्केट के पास चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान पुलिस दानिश तक पहुंचने में कामयाब रही, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। इसके बाद आसपास की पुलिस चौकियों को घटनाक्रम के बारे में सतर्क किया गया।
 
द्विवेदी ने बताया कि ब्रह्मपुत्र मार्केट, अट्टा और सेक्टर-18 पुलिस चौकी के एक दल ने अपराधी का पीछा किया। इस दौरान सेक्टर-16ए स्थित फिल्मसिटी में बिजली घर के पास दोनों पक्षों के बीच गोलाबारी हुई। द्विवेदी ने कहा कि दानिश ने भागने के लिए पुलिस दल पर गोलियां चलाईं लेकिन जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
 
उन्होंने बताया कि पैर में गोली लगने के कारण दानिश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। द्विवेदी के अनुसार दानिश के पास से एक पिस्तौल और कुछ गोला-बारूद बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दानिश के सहयोगी का पता लगाने के लिए तलाश अभियान शुरू किया है, जो शुक्रवार सुबह उसके साथ था लेकिन फरार हो गया। उसे भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments