Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

गुजरात में 4 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान शुरू, कांग्रेस-भाजपा में कांटे की टक्कर

Webdunia
शुक्रवार, 19 जून 2020 (10:43 IST)
गांधीनगर। गुजरात में राज्यसभा की 4 सीटों के लिए मतदान शुक्रवार को शुरू हो गया। यहां कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है, क्योंकि दोनों ही पार्टियों में से किसी के पास भी पूर्ण संख्या नहीं है।
 
भाजपा ने 4 सीटों के लिए 3 उम्मीदवार उतारे हैं, वहीं कांग्रेस ने 2 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। भाजपा यहां अपनी संख्या के मुताबिक 2 सीटों पर आसानी से जीत सकती है जबकि कांग्रेस को भी 1 सीट मिल सकती है लेकिन चौथी सीट के लिए दोनों पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला है। दोनों ही पार्टियों ने उम्मीद जताई है कि उनके सभी उम्मीदवार राज्यसभा चुनाव जीत जाएंगे।
ALSO READ: राज्यसभा का रण : दिग्विजय को रोकने के लिए वोटिंग के दौरान भाजपा ने उछाला दलित अपमान का मुद्दा, सीएम शिवराज ने किया मतदान
भाजपा ने अभय भारद्वाज, रमीला बारा और नरहरि अमीन को उतारा है जबकि कांग्रेस की तरफ से शक्ति सिंह गोहिल और भरतसिंह सोलंकी मैदान में हैं। चुनाव आयोग ने चुनाव से जुड़ी विस्तृत तैयारी की है, क्योंकि यह चुनाव कोरोना वायरस महामारी के बीच में आयोजित किया जा रहा है।
 
यहां विधायकों के शरीर के तापमान जांच की जा रही है। उनके लिए मास्क पहनना और सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य है। जिन विधायकों को बुखार या अन्य लक्षण हैं, उनके लिए अलग प्रतीक्षा कक्ष बनाया गया है। पहले कांग्रेस के 1 विधायक और भाजपा के 3 विधायक इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हो चुके हैं लेकिन वे सभी अब स्वस्थ हैं।
 
संख्या के हिसाब से प्रत्येक उम्मीदवार को चुनाव जीतने के लिए 35 विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी। भाजपा के पास 103 विधायक हैं। कांग्रेस के पास 65, भारतीय ट्राइबल पार्टी के पास 2, राकांपा के पास 1 सीट है, वहीं 1 सीट निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी की है।
 
हालांकि 182 सदस्यीय सदन में अभी सिर्फ 172 सदस्य हैं, क्योंकि 10 सीटें खाली हैं जिनमें से 8 कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे की वजह से और 2 अदालत में मामलों की वजह से खाली हैं। वोटों की गिनती शाम 5 बजे से होगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

जम्मू कश्मीर में फिर मजदूर पर फायरिंग, क्यों निशाने पर हैं दूसरे राज्य के लोग?

मणिपुर में 11 साल की लड़की से छेड़छाड़ के बाद तनाव, तुइबोंग में कर्फ्यू के बीच हिंसा

भयावह हुआ दाना तूफान, एयरपोर्ट, स्कूल बंद, 190 ट्रेनें रद्द, 10 लाख लोगों को निकाला गया

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

આગળનો લેખ
Show comments