Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

वीरेन्द्र देव दीक्षित : इंदौर के आश्रम से हुए चौंकाने वाले खुलासे

Webdunia
गुरुवार, 28 दिसंबर 2017 (12:41 IST)
खुद को कृष्ण समझने वाला बाबा वीरेन्द्र देव अपने आश्रम में 'रासलीला' की शिक्षा देता था। वह खुद को कृष्ण का अवतार बताता था। भगवान कृष्ण की तरह 16 हजार पत्नियों के ख्वाब उसने देख रखे थे।
 
खुद को बताता था कृष्ण का अवतार : यह खुलासा इंदौर के आश्रम में हुई जांच में हुआ है। दिल्ली से फरार कथित आध्यात्मिक बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित का इंदौर में भी आश्रम है। यहां तीन से चार लड़कियां रहती हैं। आश्रम में जब्त जब्त किताबों और कॉपियों से पता चला है कि बाबा खुद को कृष्ण का अवतार बताता था। वह 16 हजार रानियों के स्वप्न देखता था। कॉपियों में द्विअर्थी बातें लिखी हैं। पुलिस हैंड राइटिंग और कॉपियों की जांच की जा रही है। 
 
डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र के अनुसार समीप फरार वीरेंद्र दीक्षित के आध्यात्मिक विश्वविद्यालय की जांच में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। आश्रम में मिली एक किशोरी से एक कॉपी भी जब्त हुई है। इस कॉपी में द्वअर्थी बातें लिखी हुई है। उसके अनुयायी बाबा की ही पूजा करता थे।

वह आश्रम में रहने वाली युवतियों को रासलीला के बारे में शिक्षा देता था। कुछ लोगों ने पुलिस को यह भी बताया कि बाबा भगवान कृष्ण की तरह जीना चाहता था। उसका मकसद कई महिलाओं से संबंध बनाना था। पुलिस के मुताबिक बाबा देशभर में भ्रमण करता रहता था। वह जुलाई में इंदौर आया था। इस दौरान करीब 100 लोगों ने उसके प्रवचनों में भाग लिया था। 
 
नहीं थी टीवी और अखबार की इजाजत : पुलिस के अनुसार वीरेंद्र के आश्रम में रहने वाली लड़कियों को बाहरी दूनिया से दूर रखा जाता था। उन्हें टीवी और अखबार पढ़ने की भी इजाजत नहीं थी। आश्रम के पदाधिकारी सिर्फ बाबा की आराधना सिखाते थे। दिल्ली मुख्यालय से समय-समय पर डीवीडी, सीडी और साहित्य आते रहते थे। किशोरियों को माउंट आबू, कंपेल (यूपी) सहित कई आश्रमों में रखा जाता था। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments