Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की कंपनी पर हेरफेर का आरोप, लाखों का जुर्माना

Webdunia
गुरुवार, 9 नवंबर 2017 (19:03 IST)
गांधीनगर। गुजरात विधानसभा चुनावों में भाजपा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब चुनावों से ठीक पहले सेबी ने मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की कंपनी पर बड़ा जुर्माना ठोंक दिया है।
 
सेबी ने विजय रूपाणी की कंपनी सारंग केमिकल्स (हिंदू अविभाजित परिवार) पर 15 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। रूपानी की कंपनी पर व्यापार में हेरफेर का आरोप है। सेबी ने कुल 22 कंपनियों पर जुर्माना लगाया है। इन पर कुल 6.9 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
 
सेबी के आदेश अनुसार, जनवरी से लेकर जून 2011 में रूपाणी की कंपनी की ओर से यह हेरफेर किया गया है। कंपनी को यह जुर्माना 45 दिनों में देना होगा। मई 2016 में सेबी ने एक नोटिस जारी कर कहा था कि इन 22 कंपनियों ने सेबी के एक्ट का उल्लघंन किया है।
 
 
रूपाणी को बर्खास्त करें : कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि सेबी ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को शेयर बाजार कारोबार में हेराफेरी करने का दोषी पाया है, इसलिए उन्हें तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए।
 
इस बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी रूपाणी के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर तंज कसा। उन्होंने ट्वीट किया कि न खाऊंगा, न खाने दूंगा की कहानी, शाह-जादा, शौर्य और अब विजय रूपाणी।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर NIA का शिकंजा, अनमोल पर रखा 20 लाख का इनाम

cyclone dana live : CM मोहन माझी बोले, शून्य मानवीय क्षति का मिशन सफल

cyclone dana से जनजीवन प्रभावित, 500 से ज्यादा ट्रेनों और 300 उड़ानों पर पड़ा असर

जर्मनी का आधा मंत्रिमंडल इस समय भारत में

weather update : चक्रवात दाना का कहर, 3 राज्यों में भारी बारिश

આગળનો લેખ
Show comments