Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

इस वीड‍ि‍यो को देखकर सिर्फ 35 सेकंड में शशि‍ थरूर जैसी अंग्रेजी बोलने लगोगे!

Webdunia
रविवार, 28 फ़रवरी 2021 (17:09 IST)
कांग्रेस नेता शशि थरूर अपनी अंग्रेजी को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। थरूर कई बार ऐसे कठिन शब्दों का इस्तेमाल करते हैं कि, उसका मतलब खोजने के लिए लोगों को डिक्शनरी का रूख करना पड़ता है।

पाकिस्तान के स्टैंड-अप कॉमेडियन अकबर चौधरी ने 'थरूर की तरह अंग्रेजी कैसे बोलें' इसको लेकर एक बेहद ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

शशि थरूर को भी अकबर का ये वीडियो बेहद पसंद आया। उन्होंने वीडियो को रिट्वीट करते हुए लिखा, "अगला वीडियो इमरान खान पर बनाओ। प्लीज"

35 सेकेंड का ये वीडियो लोगों को पसंद आ रहा है और कुछ ही घंटों में ये वायरल हो गया है। अकबर के इस वीडियो को अब तक लगभग 2 लाख 40 हजार बार देखा जा चुका है।

अकबर अपने इस वीडियो में बता रहे हैं कि, तीन स्टेप में शशि थरूर की तरह अंग्रेजी कैसे बोलें। पहले स्टेप में वो ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी को मिक्सी में डालते हैं और उसका जूस बनाकर पीते दिखाई देते हैं। उसके बाद दूसरे स्टेप में अकबर डिक्शनरी को ड्रिप की तरह चढ़ाते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद अकबर थरूर की तरह फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने लगते हैं।

हालांकि मजेदार बात ये है कि, वो इस दौरान थरूर की सोशल मीडिया पर वायरल स्पीच के साथ लिप-सिंक कर रहे हैं। तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर को भी ये वीडियो बेहद पसंद आया है और उन्होंने अकबर से अगला वीडियो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर बनाने के लिए कहा है।

गौरतलब हैं कि, थरूर ने हाल ही में पाकिस्तान की सेंट्रल सुपीरियर सर्विस परीक्षा के प्रश्नपत्र में गलती निकाली थी। ये प्रश्नपत्र सोशल मीडिया में साझा किया गया था। शेयर करने वाले व्यक्ति ने थरूर को टैग करते हुए लिखा था, "इस साल का यह पर्चा शशि थरूर ही बना सकते हैं। यह बात उसने पर्चे में इस्तेमाल किए गए कठिन अंग्रेजी शब्दों को देखकर कही थी" थरूर ने इस पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा था, "bericloge शब्द मैंने खुद कभी नहीं सुना, कहीं आप bricolage तो नहीं लिखना चाह रहे थे"

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Karhal by election: मुलायम परिवार के 2 सदस्यों के बीच जोर आजमाइश, BJP ने भी घोषित किए प्रत्याशी

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उत्तराखंड स्थापना दिवस इस बार ‘रजतोत्सव’ के रूप में मनेगा

UP : इलाज न मिलने से बच्ची की मौत, परिजन का आरोप- क्रिकेट खेलते रहे डॉक्टर

આગળનો લેખ
Show comments