Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

वेंकैया नायडू ने भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में प्रार्थना की, देखिए फोटो

वेंकैया नायडू ने भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में प्रार्थना की, देखिए फोटो
, मंगलवार, 4 जून 2019 (12:04 IST)
तिरुपति। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में मंगलवार को पूजा की। वे अपने परिवार के साथ सोमवार शाम यहां पहुंचे और करीब आधा घंटे मंदिर में रहे। मंदिर प्रबंधन ने पूजा के बाद उन्हें रेशम का पवित्र अंगवस्त्र और प्रसाद दिया। देखिए फोटो...
webdunia
नायडू दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर अपने परिवार के साथ सोमवार शाम यहां पहुंचे और पहाड़ियों पर स्थित तिरुमला तिरुपति देवस्थानम अतिथि गृह में रुके। वह पौ फटने ही मंदिर पहुंचे और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
webdunia
मंदिर के सूत्रों ने बताया कि वह करीब आधा घंटे मंदिर में रहे। मंदिर प्रबंधन ने पूजा के बाद उन्हें रेशम का पवित्र अंगवस्त्र और प्रसाद दिया।
webdunia
नायडू ने बाद में कहा कि भगवान वेंकटेश्वर उनके कुल देवता हैं और उनका नाम भी भगवान वेंकटेश्वर के नाम पर ही रखा गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

लाल किताब में भी लिखा है वृक्षों का महत्व