Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

योगी, केशव, डॉ. दिनेश और स्वतंत्र देव निर्विरोध निर्वाचित

Webdunia
शुक्रवार, 8 सितम्बर 2017 (17:08 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को राज्य विधान परिषद के उपचुनाव में शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
 
1 सीट के लिए नामांकन की शुक्रवार को अंतिम तिथि है जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 11 सितंबर है। इस सीट सीट से मंत्री मोहसिन रजा ने नामांकन किया है। इस सीट से अन्य किसी दल के सदस्य ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। उनके निर्वाचन की घोषणा नाम वापसी के दिन इसी 11 सितंबर को की जाएगी।
 
निर्वाचन आयोग ने परिषद की 5 सीटों पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी की थी। 4 सीटों के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 5 सितंबर जबकि 1 सीट के लिए शुक्रवार को नामांकन की अंतिम तिथि थी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों की संख्या जरूरत के मतों से काफी अधिक है। किसी अन्य दल के सदस्यों ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है।
 
विधानसभा के प्रमुख सचिव और चुनाव के पीठासीन अधिकारी प्रदीप दुबे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा समेत और मंत्रि स्वतंत्र देव सिंह को राज्य विधान परिषद के उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्रियों और दोनों मंत्रियों को आगामी 19 सितंबर से पहले विधानमंडल के दोनों सदनों में से किसी एक का सदस्य बनना जरूरी है।
 
विधान परिषद की 4 सीटें समाजवादी पार्टी के बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह, सरोजनी अग्रवाल और डॉ. अशोक बाजपेयी तथा 1 सीट बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के ठाकुर जयवीर सिंह के इस्तीफे से खाली हुई है। इस्तीफे के बाद यह पांचों ही भाजपा में शामिल हो गए थे।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यशवंत सिंह द्वारा खाली की गई सीट पर जबकि उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने अशोक बाजपेयी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुक्कल नवाब, स्वतंत्र देव सिंह ने डॉ. सरोजनी अग्रवाल तथा मोहसिन रजा ने ठाकुर जयवीर सिंह द्वारा खाली गई सीट पर नामांकन पत्र दाखिल किया है।
 
दुबे ने बताया कि इस चुनाव में विधानसभा के सदस्य मतदाता होते हैं। विधानसभा में भाजपा के 312 और उनके समर्थक दलों अपना दल के 9 और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के 4 विधायक हैं। इस तरह भाजपा और उसके गठबंधन में शामिल विधायकों की संख्या 325 है।
 
भाजपा सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य फूलपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। विधान परिषद में चुने जाने के बाद दोनों लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे।
 
डॉ. दिनेश शर्मा, स्वतंत्र देव सिंह और मोहसिन रजा किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। डॉ. शर्मा पहली बार किसी सदन के सदस्य बने हैं। डॉ. शर्मा 2 बार लखनऊ के मेयर चुने जा चुके हैं, लेकिन विधानमंडल के दोनों सदनों या संसद का चुनाव अभी तक नहीं लड़ा है। मंत्री मोहसिन रजा भी पहली बार किसी सदन के सदस्य बनने जा रहे हैं। उनका निर्वाचन भी तय माना जा रहा है। (वार्ता) 

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Karhal by election: मुलायम परिवार के 2 सदस्यों के बीच जोर आजमाइश, BJP ने भी घोषित किए प्रत्याशी

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उत्तराखंड स्थापना दिवस इस बार ‘रजतोत्सव’ के रूप में मनेगा

UP : इलाज न मिलने से बच्ची की मौत, परिजन का आरोप- क्रिकेट खेलते रहे डॉक्टर

આગળનો લેખ
Show comments