Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अमेरिका-भारत के संबंध पहले कभी इतने मजबूत नहीं रहे : अमेरिकी सांसद रो खन्ना

अमेरिका-भारत के संबंध पहले कभी इतने मजबूत नहीं रहे : अमेरिकी सांसद रो खन्ना
नई दिल्ली , सोमवार, 14 अगस्त 2023 (18:06 IST)
US MP Ro Khanna's visit to India : भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने सोमवार को कहा कि अमेरिका, भारत के साथ अपने संबंधों को 21वीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण रिश्तों में से एक बनाने के लिए उसके साथ अपनी भागदारी का विस्तार जारी रखेगा। खन्ना ने कहा, भारत-अमेरिका के संबंध पहले कभी इतने मजबूत नहीं रहे। यह संबंध रक्षा सहयोग, आर्थिक सहयोग, प्रौद्योगिकी सहयोग और जलवायु सहयोग पर बन रहे हैं।
 
भारत की यात्रा पर आए अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य खन्ना ने कहा कि अहम प्रौद्योगिकियों और रक्षा के क्षेत्रों में भारत और अमेरिका के बीच मजबूत सहयोग न केवल दोनों देशों, बल्कि पूरे विश्व के लिए फायदेमंद होगा। खन्ना और सांसद माइकल वॉल्ट्स भारत में अमेरिकी कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। ये दोनों भारत तथा भारतीय अमेरिकियों पर द्विदलीय अमेरिकी कॉकस के सह-अध्यक्ष हैं।
 
खन्ना ने कहा, भारत-अमेरिका के संबंध पहले कभी इतने मजबूत नहीं रहे। यह संबंध रक्षा सहयोग, आर्थिक सहयोग, प्रौद्योगिकी सहयोग और जलवायु सहयोग पर बन रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की हाल की यात्रा को बहुत सफल बताया।
 
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री की अमेरिकी यात्रा सफल रही। राष्ट्रपति जो बाइडन सितंबर में यहां आ रहे हैं। हम इसे 21वीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण रिश्तों में से एक बनाने जा रहे हैं। उन्होंने समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में भी भारत-अमेरिका के बढ़ते सहयोग की प्रशंसा की।
 
अमेरिकी सांसद ने कहा, मुझे यह देखकर बहुत प्रसन्नता हुई कि भारतीय नौसेना यह सुनिश्चित करने के लिए अमेरिकी नौसेना के साथ अभ्यास कर रही है कि अरब सागर जहाजों के निर्बाध आवागमन के लिए सुरक्षित रहे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Ghosi By Election 2023 : घोसी उपचुनाव के लिए BJP ने दारा सिंह चौहान को बनाया उम्मीदवार, बागेश्वर से पार्वती दास को टिकट