Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

इसरो के पूर्व अध्यक्ष उडुपी रामचंद्र राव का निधन

Webdunia
सोमवार, 24 जुलाई 2017 (09:04 IST)
जाने माने अंतरिक्ष वैज्ञानिक एवं भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष उडुपी रामचंद्र राव का उम्र संबंधी बीमारियों के चलते सोमवार को यहां निधन हो गया। वह 85 वर्ष थे।
 
इसरो के जनसंपर्क निदेशक देवीप्रसाद कार्णिक ने कहा, ‘राव ने कल देर रात करीब तीन बजे अंतिम सांस ली।' इसरो के अधिकारियों ने बताया कि वह उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे और उन्होंने आज सुबह अपने आवास पर आखिरी सांस ली। राव के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है।'
 
कर्नाटक में उडुपी जिले के अडामारू क्षेत्र में जन्मे राव अभी तक इसरो के सभी अभियानों में किसी न किसी तरह शामिल थे। भारत में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के विकास और प्राकृतिक संसाधनों की रिमोट सेंसिंग एवं संचार में इसके वृहद उपयोग में उनके अतुल्य योगदान के लिए उन्हें पहचाना जाता है।
 
वह अहमदाबाद में भौतिकी अनुसंधान प्रयोगशाला की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष और तिरुवनंतपुर में भारतीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के कुलाधिपति पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। राव 1984-1994 तक इसरो के अध्यक्ष रहे। (भाषा)

जरूर पढ़ें

दिग्विजय और जीतू पटवारी पर FIR दर्ज, जानिए क्‍या है मामला...

ट्रंप को सता रहा है तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, कमला हैरिस पर किया बड़ा हमला

लखनऊ के 10 होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, 55 हजार डॉलर की मांगी फिरौती

अमित शाह ने बताया, बंगाल में कैसे स्थापित होगी शांति?

पीएम मोदी ने की डिजिटल अरेस्ट की चर्चा, बताया कैसे करें सुरक्षा?

सभी देखें

नवीनतम

UP: सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक की होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत

भारत और स्पेन के संबंध नए मुकाम पर, भारत बनेंगे 40 C-295 विमान

बारामती में चाचा-भतीजे की जंग में एक और भतीजा, अजित के सामने जूनियर पवार

RSS के प्रचारक संघ का संदेश पहुंचाएंगे घर घर, प्रांत प्रचारकों की हुई बैठक

આગળનો લેખ
Show comments