Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

क्या पटरी में खराबी के चलते हुई बक्सर में ट्रेन दुर्घटना? क्या कहती है शुरुआती जांच

Webdunia
गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023 (17:53 IST)
Train accident case in Buxar : बिहार में दिल्ली-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के पटरी से उतरने का संभावित कारण पटरी में खराबी थी। सूत्रों ने गुरुवार को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन चालक सहित छह रेलवे अधिकारियों द्वारा हस्ताक्षरित रिपोर्ट में कहा गया है, ऐसा लगता है कि यह दुर्घटना पटरी में खराबी के कारण हुई। इसमें दुर्घटना के कारण 52 करोड़ रुपए से अधिक की क्षति का अनुमान लगाया गया है। बुधवार रात हुए हादसे में लोको पायलट (चालक) आंशिक रूप से घायल हो गया और उसके सहायक को गंभीर चोटें आईं।
 
रिपोर्ट में लोको पायलट का एक बयान भी शामिल है, जिसमें कहा गया है कि ट्रेन 128 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रघुनाथपुर स्टेशन से गुजरी, लेकिन स्टेशन को पार करने के तुरंत बाद उसे पीछे से एक गंभीर झटका लगा।
 
प्रारंभिक रिपोर्ट में लोको पायलट के हवाले से कहा गया है कि अत्यधिक कंपन और गंभीर झटके के परिणामस्वरूप, ब्रेक पाइप का दबाव अचानक कम हो गया और ट्रेन रात 9:52 बजे पटरी से उतर गई। इसमें रघुनाथपुर स्टेशन के एक गेटमैन और एक पॉइंटमैन के हवाले से कहा गया है कि उन्होंने ट्रेन के पहियों के पास से चिंगारी निकलती देखी।
 
रिपोर्ट में लोको पायलट और उसके सहायक का ब्रेथ एनालाइजर परीक्षण नकारात्मक बताया गया। बुधवार रात बिहार के बक्सर जिले में रघुनाथपुर के पास 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments