Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सनसनीखेज! पहले रेप, फिर गर्भधारण और उसके बाद बच्चों की तस्करी...

Webdunia
शनिवार, 25 मार्च 2017 (15:58 IST)
देश में दबे-छुपे किस तरह के गिरोह चल रहे हैं इसके बारे में जानकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। राजधानी दिल्ली में दो महिलाओं ने दिल्ली महिला आयोग को जो बताया, वह वाकई शर्मनाक है और हमारी कानून व्यवस्था पर करारा तमाचा भी है। इन महिलाओं ने बताया कि किस तरह महिलाओं के साथ बलात्कार किया जाता है और फिर उन्हें गर्भ धारण के लिए मजबूर किया जाता है, ताकि उनसे पैदा बच्चों का सौदा किया जा सके। 
 
झारखंड के सिमडेगा जिले की रहने वाली एक महिला ने बताया कि एक महिला के साथ दिल्ली स्थित एक प्लेसमेंट एजेंसी के मालिक ने पहले उसके साथ बलात्कार किया फिर जबरन गर्भधारण करने के लिए मजबूर किया। बात नहीं सुनने पर महिला के साथ मारपीट भी की गई। बाद में उस महिला के साथ एक अन्य प्लेसमेंट एजेंट ने भी दो दिन तक रेप किया। महिला ने बताया कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि उसके होने वाले बच्चे को बेचा जा सके। 
 
तीस वर्षीय यह महिला एक अन्य महिला के साथ गुरुवार को दिल्ली महिला आयोग के दफ्तर पहुंची और आपबीती सुनाई। पीड़ित महिला ने आयोग को बताया कि उसके पेट में डेढ़ माह का गर्भ है। महिला की शिकायत पर महिला आयोग की टीम दिल्ली पुलिस के साथ प्लेसमेंट एजेंसी पहुंची, वहां से दो एजेंटों को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा इन लोगों के चंगुल में फंसी छह अन्य महिलाओं को भी आजाद कराया गया, जिनमें से कुछ गर्भवती हैं।
 
पीड़ित महिला के मुताबिक वीरेंद्र साहू नामक व्यक्ति उसे दिल्ली में नौकरी दिलाने का झांसा देकर सिमडेगा से लाया था। उसे शुरू में शकरपुर स्थित एक प्लेसमेंट एजेंसी के ऑफिस में रखा गया। वहां उसका फोन और आधार कार्ड रख लिया गया। उसके बाद उसे निहाल विहार की आरती प्लेसमेंट एजेंसी में ले जाया गया, जिसे आरती और उसका पति बाबू राज चलाते हैं। पीड़िता ने बताया कि एजेंसी का मालिक एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने के लिए जब निकला, तो वह दरवाजे का ताला लगाना भूल गया। मौका पाकर वह वहां से भाग निकली।

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

cyclone dana : पश्चिम बंगाल-ओडिशा की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवात 'दाना', 5 राज्यों में NDRF की 56 टीम तैनात, 150 ट्रेनें रद्द

Jharkhand Election : झारखंड मुक्ति मोर्चा की दूसरी सूची जारी, रांची से चुनाव लड़ेंगी महुआ माजी

सार्वजनिक बयान देकर नियमों का किया उल्लंघन, विपक्ष ने जगदंबिका पाल पर लगाया आरोप

रीवा रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 31 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, बोले CM डॉ. मोहन यादव, उपलब्ध संसाधनों हीरे की तरह तराशेंगे

આગળનો લેખ
Show comments