Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

टोल प्लाजा पर चलेंगे 500 और 1,000 के नोट

Webdunia
बुधवार, 9 नवंबर 2016 (14:48 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने देशभर में टोल प्लाजा को 11 नवंबर की मध्यरात्रि तक पुराना 500 और 1,000 का नोट स्वीकार करने का निर्देश दिया है। इससे टोल प्लाजा पर लंबी कतारें नहीं लगेंगी।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के चेयरमैन राघव चंद्रा ने यह मामला प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के साथ उठाया जिसके बाद यह फैसला किया गया। चंद्रा को राज्यों से सभी टोल प्लाजा पर खराब होती स्थिति की सूचना मिली थी।
 
चंद्रा ने कहा कि हमने देशभर में सभी 365 टोल प्लाजाओं को तत्काल 500 और 1,000 का नोट स्वीकार करने का निर्देश दिया है। 11 नवंबर मध्यरात्रि तक टोल प्लाजा पर ये नोट स्वीकार किए जाएंगे। टोल प्लाजा पर जाम तथा लंबी कतारों के कारण से यह कदम उठाया गया है। 
 
चंद्रा ने बताया कि उन्होंने पीएमओ तथा वित्त मंत्रालय से संपर्क उन्हें प्लाजा पर स्थिति से अवगत कराया। उन्हें यात्रियों के अलावा राज्य सरकारों के अधिकारियों से यातायात जाम की कॉल्स मिली थीं।
 
उन्होंने कहा कि कई हरियाणा और गुजरात सहित कई मुख्य सचिवों के अलावा यात्रियों ने मुझसे संपर्क कर स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद सरकार से संपर्क करने पर टोल प्लाजा पर 500 और 1,000 का नोट स्वीकार करने की अनुमति दे दी गई। (भाषा) 

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

बॉक्सर स्नेहा वर्मा ने इंदौर का नाम रोशन किया

આગળનો લેખ
Show comments