Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

I.N.D.I.A. गठबंधन में बनी रहेगी TMC, सीट बंटवारे पर विवाद के बीच ममता बनर्जी का बड़ा बयान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 11 जनवरी 2024 (07:59 IST)
West Bengal news Updates : तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बुधवार को इस बात पर जोर दिया कि उनकी पार्टी केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ लड़ाई में विपक्ष के इंडिया गठबंधन में बनी रहेगी।
 
उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल में सीट बंटवारे को लेकर उनकी पार्टी और कांग्रेस में विवाद की खबरें आ रही थीं। पार्टी की पश्चिमी मेदनीपुर जिले की इकाई की बंद कमरे में हुई बैठक में ममता बनर्जी ने अपने इस रुख से अवगत कराया।
 
बैठक में मौजूद रहे तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि हमारी पार्टी सुप्रीमो ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि भाजपा के खिलाफ लड़ाई में तृणमूल कांग्रेस इंडिया गठबंधन में बनी रहेगी। मुख्यमंत्री ने माकपा की आलोचना की लेकिन कांग्रेस के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला।
 
माकपा, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस 28 विपक्षी पार्टियों के इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। हालांकि, पश्चिम बंगाल में माकपा और कांग्रेस का तृणमूल कांग्रेस व भाजपा के खिलाफ गठबंधन रहा है।

टीएमसी राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 4 सीटें कांग्रेस को देने पर विचार कर रही है। 2019 के चुनावों में, टीएमसी ने राज्य में 22 सीटें हासिल कीं जबकि कांग्रेस ने 2 और भाजपा ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

આગળનો લેખ
Show comments