Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राज्यसभा में आज तीन तलाक पर घमासान, क्या सदन में बिल पास करा पाएगी सरकार...

Webdunia
शुक्रवार, 10 अगस्त 2018 (09:11 IST)
नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट ने गुरुवार को ट्रिपल तलाक बिल में संशोधन को मंजूरी दे दी है। यह बिल मानसून सत्र के आखिरी दिन राज्यसभा में पेश किया जाएगा। सरकार हर हाल में इस बिल को आज राज्य सभा में पास कराना चाहती है जबकि कांग्रेस का आरोप है कि इस मामले में उसे विश्वास में नहीं लिया गया। 
 
मोदी कैबिनेट की इस ट्रिपल तलाक संशोधन बिल में जमानत जैसे कुछ संरक्षणात्मक प्रावधानों को मंजूरी दी गई है। यानी अब ये तय किया गया है कि संशोधित बिल में दोषी को ज़मानत देने का अधिकार मेजिस्ट्रेट के पास होगा। अगर विधेयक ऊपरी सदन में पारित हो जाता है तो इसे संशोधन पर मंजूरी के लिए वापस लोकसभा में पेश करना होगा। 
 
हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि अगर विपक्ष इस बिल को पास नहीं कराने देता है तो सरकार इसे कानून जामा पहनाने के लिए अध्यादेश ला सकती है। 
 
विपक्ष के विरोध की वजह से यह बिल लंबे समय से राज्यसभा में अटका पड़ा है। हालांकि इसे लोकसभा में सरकार पारित करा चुकी है।
 
कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संशोधनों के बाद कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से राज्यसभा में इस विधेयक को पास कराने में मदद की उम्मीद जताई। भाजपा ने शुक्रवार को राज्यसभा में अपने सांसदों की उपस्थिति को लेकर व्हिप जारी किया है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Nvidia और Reliance के बीच हुआ समझौता, भारत में मिलकर बनाएंगे AI इंफ्रास्ट्रक्चर

આગળનો લેખ
Show comments