Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

MCD चुनाव : केजरीवाल को धमकी पर घिरे मनोज तिवारी, EC पहुंची AAP

Webdunia
शुक्रवार, 25 नवंबर 2022 (13:15 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर गुजरात और MCD चुनाव में हार के डर के चलते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने इस मामले में जांच की मांग की। इस बीच आप ने सौरभ भारद्वाज ने चुनाव आयोग पहुंचकर मनोज तिवारी के खिलाफ शिकायत की। पार्टी इस मामले में पुलिस में FIR भी दर्ज कराएगी। 
 
सिसोदिया ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता मनोज तिवारी ने केजरीवाल के खिलाफ गुरुवार को जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल किया, वह खुली धमकी है। उनकी भाषा अरविंद केजरीवाल की हत्या के लिए रची जा रही साजिश की ओर इशारा करती है। हम इस धमकी के लिए मनोज तिवारी को गिरफ्तार किए जाने की भी मांग करते हैं।
 
गुजरात व MCD हारने के डर से बौखलाई व केजरीवाल को अपनी साजिशो मे फंसाने मे फेल भाजपा उनकी हत्या का ताना-बाना बुन रही है। इस तरह खुलेआम दिल्ली के मुख्यमंत्री को हत्या की धमकी देने वाले मनोज तिवारी के खिलाफ सख्त कारवाई करते हुए गिरफ्तार कर इस पूरी साजिश की जांच होनी चाहिए।
 
तिवारी ने इन आरोपों के जवाब में कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने इस आरोप को खारिज किया कि उनकी पार्टी केजरीवाल को मारने की साजिश रच रही है।
 
तिवारी ने इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा, 'एमसीडी चुनाव टिकट बेचने के लिए जिस तरह से ‘आप’ विधायक को उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीटा है, उसे देखकर मुझे केजरीवाल की सुरक्षा की चिंता हो रही है। भाजपा द्वारा केजरीवाल की हत्या की साजिश रचे जाने के आरोप लगाकर, सिसोदिया एक बार फिर पुराना राग अलाप रहे हैं।'
 
उन्होंने कहा कि वह हर साल केजरीवाल की जान को खतरा होने का दावा करते हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या चल रहा है...केजरीवाल दावा कर रहे हैं कि सिसोदिया को गिरफ्तार किया जाएगा, जबकि सिसोदिया, केजरीवाल की हत्या की साजिश रचे जाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि साल बदल जाते हैं लेकिन इनके आरोप नहीं बदलते।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

सचिन सावंत का कांग्रेस को झटका, क्यों नहीं लड़ना चाहते अंधेरी पश्चिम से चुनाव?

उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा का पाठ्यक्रम बदला, 2 नए पेपर जुड़े

जम्मू कश्मीर में 10 महीनों में 52 आतंकी ढेर, जुलाई में सबसे ज्यादा आतंकी हमले

अमित शाह ने बताया, बंगाल में कैसे स्थापित होगी शांति?

बांद्रा में भगदड़ पर भड़के संजय राउत, रेल मंत्री को बताया हादसे का जिम्मेदार

આગળનો લેખ
Show comments