Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भाजपा से मुकाबले का जिनमें साहस नहीं, वे कांग्रेस छोड़ सकते हैं

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे

Webdunia
शुक्रवार, 16 दिसंबर 2022 (19:04 IST)
जयपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर कहा कि जिन लोगों में भाजपा का मुकाबला करने का साहस नहीं है, तो ऐसे लोग पार्टी छोड़ सकते हैं। हमें कांग्रेस में भरोसा रखने वाले लोगों की ही जरूरत है। 
 
राहुल गांधी ने कहा कि यदि हम अपने कार्यकर्ताओं का सदुपयोग करें तो हम राजस्थान में कांग्रेस की भारी जीत सुनिश्चित कर सकेंगे। हमने यहां देखा है कि सिर्फ पार्टी के कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि आम जनता भी कांग्रेस को बहुत प्यार करती है। आलोचकों को लगा था कि राजस्थान में गुटबाजी के कारण ‘भारत जोड़ो यात्रा’ विफल हो जाएगी, लेकिन यहां इसे एक बड़ी सफलता मिली है।
 
राहुल ने कहा कि कांग्रेस गांधी की राह पर चलती है। यह एक विचारधारा वाली पार्टी है। बड़ी पार्टी में थोड़े विवाद तो होते ही रहते हैं, लेकिन अनुशासन टूटता है तो हम कार्रवाई भी करते हैं। थोड़ी बयानबाजी से कोई फर्क नहीं पड़ता। हमारे यात्रा से लोगों के बीच अच्छा संदेश गया है। उन्होंने कहा कि सड़क पर चलने से सच्चाई अच्छे से सुनाई देती है। 
 
कांग्रेस की भाजपा को हराएगी : राहुल ने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस ही भाजपा को हराएगी। आरएसएस और भाजपा का काम सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करना है। उन्होंने कहा कि पहले के नेता जनता के बीच जाकर राजनीति करते थे, लेकिन आज जनता और नेताओं के बीच दूरी बढ़ गई है। ये दूरी थोड़ी मुझमें भी है। दरअसल, आज के नेता अहंकारी हो गए हैं। 
 
चीन कर रहा है युद्ध की तैयारी : तवांग में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हाल ही में हुए विवाद को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि मुझे लगता है कि सरकार चीन के खतरे को छिपाने की कोशिश कर रही है, चीन सिर्फ घुसपैठ की नहीं, बल्कि युद्ध की तैयारी कर रहा है। चीन हमारे सैनिकों को पीट रहा है। हमें सावधान रहना चाहिए।

ये व्यक्ति क्यों घूम रहा है? : एक पत्रकार के हवाले से राहुल गांधी ने कहा कि जब वोट नहीं चाहिए तो ये व्यक्ति क्यों घूम रहा है? जवाब में राहुल ने कहा कि ये व्यक्ति इसलिए घूम रहा है, क्योंकि BJP ने देश में डर और नफरत फैला दिया है। ये व्यक्ति उस डर और नफरत को मिटाने के लिए घूम रहा है। नफरत से लड़ने का इतिहास है हमारा, मैं न पहला हूं, न अंतिम होऊंगा।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments