Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कमल का फूल और मणिपुरी टोपी, ऐसा होगा संसद के कर्मचारियों का नया लुक

Webdunia
मंगलवार, 12 सितम्बर 2023 (13:23 IST)
नई दिल्ली। मोदी सरकार में नए संसद भवन बनकर तैयार है। गणेश चतुर्थी के दौरान इस नए भवन में संसदीय कार्यवाही का श्रीगणेश होगा। शिफ्ट होने को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। लेकिन अब संसद भवन के कर्मचारियों का ड्रेस कोड भी बदलने वाला है। यानी संसद के कर्मचारी नए लुक में नजर आएंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संसद भवन के कर्मचारियों के परिधान को लेकर बड़ा बदलाव किया जा रहा है। संसद भवन के कर्मचारियों के लिए नई पोशाक डिजाइन की गई है। कर्मचारियों की नई ड्रेस कोड में भारतीयता की छाप होगी। जबकि संसद भवन में मौजूद रहने वाले मार्शल भी अब सफारी सूट की जगह क्रीम रंग के कुर्ता- पैजामा में नजर आएंगे।

महिला कर्मचारी के लिए नई डिजाइन की साड़ियां : संसद की महिला कर्मचारियों की बात करें तो पीजीडी की ड्रेस में भी बदलाव किया जा रहा है। महिला कर्मचारी नई डिजाइन की साड़ियों में नजर आएंगी। कर्मचारियों के नए पोशाक को National Institute of Fashion Technology NIFT ने डिजाइन किया है। इसके तहत सचिवालय के कर्मचारियों का बंद गला सूट से बदल कर मैजेंटा या गहरे गुलाबी रंग की नेहरु जैकेट कर दी जाएगी। उनके शर्ट भी गहरे गुलाबी रंग के होंगे, जिन पर कमल का फूल बना होगा और वे खाकी रंग की पैंट पहनेंगे।

मार्शल के ड्रेस भी बदलाव : लोकसभा और राज्यसभा के मार्शल की ड्रेस भी बदली जा रही है। अब वे मणिपुरी पगड़ी पहनेंगे। संसद भवन के सुरक्षा कर्मचारियों की वेशभूषा भी बदली जाएगी। अब तक वे सफारी सूट पहनते आए हैं। इसके बजाए उन्हें सैनिकों की तरह कैमोफ्लेज ड्रेस दी जाएगी। बता दें कि 18 सितंबर को पहले दिन पुराने संसद भवन में ही बैठक होगी। मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक नई संसद भवन में गणेश चतुर्थी के दिन 19 सितंबर को विधिवत पूजा के बाद शुभारंभ होगा। इसके बाद इसी नए भवन से संसदीय कार्यवाही संचालित होगी।
Edited by navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments