Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

1 महीने में दिल्ली में अग्निकांड की तीसरी घटना, 52 लोगों की हो चुकी है मौत

Webdunia
गुरुवार, 2 जनवरी 2020 (11:51 IST)
नई दिल्ली। नए वर्ष 2020 के दूसरे दिन राजधानी दिल्ली में फिर आग की घटना सामने आई। पीरागढ़ी इलाके में गुरुवार की सुबह एक फैक्ट्री में आग लग गई और जोरदार धमाके के चलते बिल्डिंग का कुछ हिस्सा ध्वस्त हो गया। इसके चलते फैक्ट्री में मौजूद लोगों समेत कई दमकलकर्मी भी फंस गए। हालांकि कितने लोग हताहत हुए हैं, यह जानकारी सामने नहीं आई है। पिछले एक माह में आग लगने की यह तीसरी बड़ी घटना है। पिछले दिसंबर में दिल्ली में आगजनी की 2 बड़ी घटनाएं हुई थीं। इसमें करीब 52 लोगों को जान गंवानी पड़ी थी।

43 लोगों की गई थी जान : दिल्ली के रानी झांसी रोड पर 8 दिसंबर 2019 को अनाज मंडी में भीषण आग लग गई थी। आग की इस घटना में करीब 43 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में अधिकांश फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर ही थे। इस घटना में करीब 15 लोग घायल हो गए थे। आग की इस बड़ी घटना से दिल्ली दहल गई थी।

मासूम बच्चों और महिलाओं की हो गई थी मौत : दिल्ली के किराड़ी इलाके में स्थित कपड़े के एक गोदाम में 22 दिसंबर की देर रात लगी भीषण आग ने 2 मंजिला मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया था। इस भीषण अग्निकांड में 13 लोगों में से 9 की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि कई लोग झुलस गए थे। जान गंवाने वालों में कई महिलाएं और मासूम बच्चे भी थे। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया था।

कितनी सुरक्षित है राजधानी : बार-बार होती आग की इन घटनाओं से यह सवाल उठता है कि राजधानी में अगर घनी बस्ती क्षेत्रों में चल रहे कारखाने, फैक्‍टरियों में आग से बचने के इंतजाम नहीं हैं तो देश के अन्य राज्यों की क्या स्थिति होगी।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

live : तट से टकराया चक्रवात दाना, ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश, भद्रक में तबाही

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

આગળનો લેખ
Show comments