Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मौसम विभाग का अलर्ट, देश के इन 10 राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी

Webdunia
सोमवार, 3 अप्रैल 2023 (10:32 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में फरवरी के महीने में ही गर्मी ने सितम ढाना शुरू कर दिया था। इस बीच मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर नया अलर्ट जारी किया है। अप्रैल के महीने में देश के 10 राज्‍यों बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा और पंजाब में अप्रैल के महीने में हीटवेव पड़ने की आशंका जताई गई है।

खबरों के अनुसार, मौसम विभाग ने देश के अधिकांश हिस्सों में मार्च के महीने में तापमान सामान्य से ज्यादा होने की भविष्यवाणी की थी, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुई बेमौसम बारिश के चलते मार्च पिछले 73 वर्षों में शीर्ष दस सबसे ठंडे मार्च में शामिल हो गया।इस बीच देश के अधिकांश हिस्सों में अप्रैल से जून तक सामान्य से ज्यादा तापमान होने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि उत्तर-पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों तथा प्रायद्वीपीय क्षेत्र को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अप्रैल से जून तक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। उसने कहा कि इस दौरान मध्य, पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्मी रहने का अनुमान है।

गौरतलब है कि अगर मैदानी इलाके का अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस, पहाड़ी क्षेत्रों में कम से कम 30 डिग्री सेल्सियस, तटीय क्षेत्रों कोस्टल एरिया में कम से कम 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है तो उसे हीटवेव घोषित किया जाता है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments