Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Weather Updates: मौसम में होगा बदलाव, दिल्ली-NCR में होगी वर्षा व पहाड़ों पर बर्फबारी

Webdunia
गुरुवार, 23 नवंबर 2023 (08:45 IST)
Weather Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (capital Delhi) सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है तथा ठंड का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह खुशखबरी है कि बहुत जल्द ही मौसम में बदलाव आएगा। आईएमडी (IMD) के बुलेटिन में कहा गया है कि 25 नवंबर से पूर्वी हवाओं के साथ एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम और पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इससे दिल्ली-NCR (Delhi-NCR) में वर्षा होगी व पहाड़ों पर बर्फबारी (snowfall) होने की संभावना है।
 
आईएमडी के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम बदलेगा। साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी मौसम का मिजाज बदलेगा। इससे 27-28 नवंबर के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अलग-अलग जगहों पर बारिश की संभावना है।
 
दिल्ली-एनसीआर में होगी बारिश या बूंदाबांदी : दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बड़ा बदलाव हो सकता है। दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में 24 नवंबर से मौसम बदल सकता है। 24, 25, 26 और 27 नवंबर को आसमान में बादलों की आवाजाही हो सकती है। 23 से 26 नवंबर के दौरान सुबह के वक्त धुंध भी नजर आ सकती है। दिल्ली में 27 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ का तगड़ा प्रभाव देखने को मिल सकता है जिसके चलते अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
 
मैदानी इलाकों में  होगी वर्षा : आईएमडी के अनुसार 27-28 नवंबर के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश होने की भी संभावना है। 24 नवंबर तक तमिलनाडु, केरल, माहे और दक्षिण कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश के साथ अधिकांश जगहों पर हल्की बारिश होगी।
 
आज कैसा रहेगा मौसम? : स्काईमेट वेदर (skymet weather) के अनुसार आज गुरुवार को तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। लक्षद्वीप और दक्षिणी कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तटीय आंध्रप्रदेश, तटीय ओडिशा और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश संभव है। गोवा, दक्षिणी कोंकण और गोवा के साथ-साथ दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र में भी हल्की बारिश संभव है। पश्चिमी हिमालय पर छिटपुट हल्की बारिश संभव है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments