Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

लोकसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने दी नसीहत, Twitter पर भिड़े कांग्रेस और RJD नेता

लोकसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने दी नसीहत, Twitter पर भिड़े कांग्रेस और RJD नेता
, मंगलवार, 26 अप्रैल 2022 (20:30 IST)
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा कांग्रेस को लोकसभा की 200 से अधिक सीटों पर ध्यान केंद्रित करने की दी गई नसीहत को लेकर मंगलवार को कांग्रेस एवं राष्ट्रीय जनता दल के नेता टि्वटर पर आपस में भिड़ गए।

यादव की टिप्पणी पर कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय संयोजक सरल पटेल ने कहा, तेजस्वी यादव जी, कांग्रेस को आपकी सलाह की जरूरत नहीं है, अपनी नसीहत अपने पास रखें। कांग्रेस को क्या करना चाहिए यह सोचने के लिए कांग्रेस वाले ही काफी हैं।

इस पर पलटवार करते हुए राजद के सोशल मीडिया विभाग के संयोजक आकाश ने कहा, जी, बिलकुल सही! कांग्रेस को क्या करना चाहिए यह सोचने में कांग्रेस इतनी सक्षम है कि वो चुनावों में नोटा से जंग लड़ रही है। ये अहंकार नोटा से भी कम पर ले आया है। बिहार या इस मुद्दे पर आप कुछ तय कर सकने की एक प्रतिशत हैसियत भी रखते हैं या बेवज़ह ज्ञान बांट रहे हैं?

तेजस्वी ने वर्ष 2024 के आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को टक्कर देने के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन की वकालत की और कांग्रेस को नसीहत दी कि उसे उन 200 से अधिक सीटों पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए, जहां उसका सीधा मुकाबला भाजपा से है।(भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

MP : दुकान से बिना पूछे समोसा उठाने पर हत्या