Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भ्रष्टाचार के आरोप में प्रधान आयकर आयुक्त गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के आरोप में प्रधान आयकर आयुक्त गिरफ्तार
, गुरुवार, 13 जुलाई 2017 (14:45 IST)
नई दिल्ली। सीबीआई ने रांची के प्रधान आयकर आयुक्त तापस कुमार दत्ता को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। जांच ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के मामले के सिलसिले में दत्ता के आवास पर बुधवार को छापा मारा था। इस कार्रवाई के दौरान उनके यहां से कथित रूप से 3.50 करोड़ रुपए की नकदी मिली थी।
 
सीबीआई के प्रवक्ता आरके गौर ने यहां बताया कि दत्ता को पिछली रात हिरासत में लिया गया था और उन्हें गुरुवार को कोलकाता की एक अदालत में पेश किया जाएगा। सीबीआई की कार्रवाई के बाद बुधवार को उन्होंने बताया था कि दत्ता और अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कोलकाता में 18 और रांची में 5 स्थानों पर छापे मारे गए थे।
 
उन्होंने बताया कि छापे के दौरान सीबीआई को दत्ता के आवास से 3 करोड़ 50 लाख रुपए नकद और 5 किलो सोना बरामद हुआ था। आरोप है कि दत्ता ने 2016-17 में आयकर विभाग के 3 अधिकारियों, कोलकाता के व्यापारी और इंट्री ऑपरेटर्स की सहायता से आपराधिक साजिश रची थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

ऑनलाइन बैंकिंग पर बड़ा तोहफा, एसबीआई ने घटाए एनईएफटी चार्जेस