Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

गिलानी, मीरवाइज नजरबंद, मलिक गिरफ्तार

Webdunia
बुधवार, 7 फ़रवरी 2018 (20:34 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर प्रशासन ने संसद पर हमला करने के दोषी अफजल गुरु और जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के संस्थापक मकबूल भट्ट की नौ और ग्यारह फरवरी की बरसी को देखते हुए हुर्रियत कॉन्‍फ्रेंस के दोनों धड़ों के अध्यक्षों को नजरबंद कर दिया है और अन्य नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।


उल्लेखनीय है कि अफजल गुरु को 9 फरवरी 2013 और मकबूल भट को 11 फरवरी 1984 को फांसी दी गई थी। हुर्रियत कॉन्‍फ्रेंस के दोनों धड़ों के संयुक्त प्रतिरोधी नेतृत्व (जेआरएल) ने नौ और 11 फरवरी को हड़ताल का आह्वान किया है और लोगों से इसमें शामिल होने की अपील है।

हुर्रियत कॉन्‍फ्रेंस के उदारवादी धड़े के प्रवक्ता ने बताया कि उनके अध्यक्ष को पांच फरवरी को रिहा किया गया था, लेकिन फिर से नजरबंद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मीरवाइज मौलवी उमर फारूक के घर के बाहर राज्य पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया गया है और अगले आदेशों तक घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है।

उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह एक नागरिक की मौत के बाद शोपियां चलो अभियान के दौरान जब मीरवाइज को नजरबंद किया गया था तब उसे जुम्मे की नमाज अदा करने की भी इजाजत नहीं दी थी। हुर्रियत कॉन्‍फ्रेंस के कट्टर धड़े के प्रवक्ता ने बताया कि उसके अध्यक्ष गिलानी पिछले साल से नजरबंद हैं और एहतियातन हिरासत में हैं।

अफजल गुरु की बरसी पर हड़ताल की योजना बना रहे जेकेएलएफ के प्रमुख यासीन मलिक को दो दिन पहले उसके घर से गिरफ्तार कर श्रीनगर की सेंट्रल जेल में डाल दिया है। प्राप्त सूचना के अनुसार, वह सुरक्षाबलों को चकमा देकर शोंपियां चला गया, जहां उसने लोगों को संबोधित किया, जिसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments