Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भारत जोड़ो यात्रा में फिर लगा ग्लैमर का तड़का, राहुल के साथ पैदल चलीं स्वरा भास्कर

भारत जोड़ो यात्रा में फिर लगा ग्लैमर का तड़का, राहुल के साथ पैदल चलीं स्वरा भास्कर
, गुरुवार, 1 दिसंबर 2022 (11:21 IST)
उज्जैन। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ एक दिन के विश्राम के बाद गुरुवार को उज्जैन से आगर मालवा की ओर रवाना हुई। यात्रा में राहुल के साथ अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी शामिल हुईं। इससे पहले यात्रा में पूजा भट्ट, सुशांत सिंह, रिया सेना, रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी शामिल हो चुके हैं।
 
यात्रा के दौरान अभिनेत्री स्वरा भास्कर, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा राहुल गांधी के साथ कदमताल करते हुए नजर आए।
 
उज्जैन के बाहरी इलाके में स्थित आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज से यात्रा सुबह करीब छह बजे शुरू हुई। नजरपुर गांव में सुबह के विश्राम के लिए ठहरी। यात्रा दोपहर बाद घाटिया बस स्टैंड से शुरू होगी और झालरा गांव में रात्रि विश्राम होगा।
 
भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र के रास्ते बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव से मध्य प्रदेश में 23 नवंबर को दाखिल हुई थी। 4 दिसंबर को राजस्थान में दाखिल होने से पहले, 12 दिन के भीतर यात्रा पश्चिमी मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में 380 किलोमीटर का फासला तय करेगी।
 
यात्रा के दौरान गांधी ने उज्जैन में मंगलवार को देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक प्रसिद्ध भगवान महाकाल मंदिर के दर्शन किए। इससे पहले उन्होंने खंडवा जिले में एक अन्य ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर मंदिर में भी पूजा अर्चना की थी।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Gujarat Elections 2022 : गोपाल इटालिया का आरोप, भाजपा के दबाव में धीमी रफ्तार से वोटिंग (live updates)