Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

गिरफ्तार हुआ ISI एजेंट, ब्रह्मोस की जानकारियां भेज रहा था अमेरिका और पाकिस्तान

गिरफ्तार हुआ ISI एजेंट, ब्रह्मोस की जानकारियां भेज रहा था अमेरिका और पाकिस्तान
, सोमवार, 8 अक्टूबर 2018 (14:56 IST)
नागपुर से एक कथित ISI एजेंट को गिरफ्तार किया गया है। खबरों के अनुसार निशांत अग्रवाल नाम का यह एजेंट ब्रह्मोस की नागपुर यूनिट में काम कर रहा था।
 
ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट में काम करते हुए यह व्यक्ति ब्रह्मोस संबंधी तकनीकी और अन्‍य खुफिया जानकारियां पाकिस्‍तान और अमेरिका भेज रहा था।
 
इस व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इसने क्या- क्या सूचनाएं लीक की हैं। चौंकाने वाली बात यह कि निशांत अग्रवाल को 2017-18 का यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड भी मिल चुका है।
 
कथित ISI एजेंट को उत्तरप्रदेश एटीएस और सैन्य खुफिया अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया है। एजेंट को ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत पकड़ा गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

जेएनयू के लापता छात्र के मामले में सीबीआई को क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने की अनुमति