Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सर्जन वाइस एडमिरल कविता सहाय ने संभाला डीजीएमएस का कार्यभार, सेना चिकित्सा कोर की पहली महिला अधिकारी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 14 अक्टूबर 2024 (14:37 IST)
नई दिल्ली। सर्जन वाइस एडमिरल कविता सहाय (Kavita Sahai) ने सोमवार को नौसेना की चिकित्सा सेवाओं की महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया। नौसेना (Navy) के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि पुणे के प्रतिष्ठित सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज (AFMC) की पूर्व छात्रा सहाय इससे पहले सेना चिकित्सा कोर की कर्नल कमांडेंट के रूप में चुनी जाने वाली पहली महिला अधिकारी थीं।ALSO READ: श्रीलंकाई नौसेना ने 17 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार
 
पहली महिला कमांडेंट थीं : बयान में कहा गया कि स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएमएस-नौसेना) का पदभार संभालने से पहले वे एएमसी सेंटर एवं कॉलेज की पहली महिला कमांडेंट थीं। बयान में कहा गया है कि कविता सहाय ने 30 दिसंबर 1986 को भारतीय सेना में चिकित्सा विभाग में अपनी सेवा शुरू की थी। इसमें कहा गया है कि सहाय ने दिल्ली स्थित एम्स (अखिल भारतीय चिकित्सा आयुर्विज्ञान संस्थान) से पैथोलॉजी तथा ओंकोपैथोलॉजी में विशेषज्ञता हासिल की है।ALSO READ: श्रीलंकाई नौसेना ने 8 भारतीय मछुआरों को पकड़ा, स्टालिन ने लगाई केंद्र से गुहार
 
बयान में कहा गया है कि अधिकारी एएचआरआर (आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल) और बीएचडीसी (बेस हॉस्पिटल दिल्ली कैंटोनमेंट) में प्रोफेसर और लैब साइंस विभाग की प्रमुख रही हैं। वे पुणे स्थित एएफएमसी के पैथोलॉजी विभाग में भी प्रोफेसर रही हैं। नौसेना के प्रवक्ता ने कहा कि उनकी विशिष्ट सेवा के सम्मान में सहाय को 2024 में सेना पदक और 2018 में विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।(भाषा)(फोटो सौजन्य : पीआईबी/ट्विटर)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan : त्यौहारों से पहले हिंदू और सिख परिवारों को मिलेगी नकद राशि, पंजाब प्रांत की सरकार ने किया ऐलान

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

उत्तराखंड में केदारनाथ उपचुनाव की अधिसूचना जारी

Canada : ओवन के अंदर मृत मिली महिला, स्‍टोर में करती थी काम, जांच में जुटी पुलिस

આગળનો લેખ
Show comments