Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सरोगेसी कानून के प्रावधान को चुनौती, SC ने याचिका पर केंद्र से मांगा जवाब

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024 (21:34 IST)
Supreme Court seeks response from Central Government in Surrogacy Law case : उच्चतम न्यायालय ने सरोगेसी कानून के उस प्रावधान के खिलाफ एक याचिका पर शुक्रवार को केंद्र से जवाब मांगा, जो विवाहित जोड़ों को पहला बच्चा स्वस्थ होने पर सरोगेसी के माध्यम से दूसरा बच्चा पैदा करने से रोकता है। दंपति की याचिका में कहा गया है कि पत्नी को पहला बच्चा होने के बाद दूसरे बच्चे को जन्म देना उसके लिए जीवन का खतरा है इसलिए सरोगेसी ही आखिरी विकल्प है।
ALSO READ: केंद्र सरकार ने CAA की एप्लीकेशन के लिए शुरू किया मोबाइल ऐप
न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने सरोगेसी (विनियमन) अधिनियम, 2021 की धारा 4(तीन)(सी)(दो) की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली एक दंपति द्वारा दायर याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया। सरोगेसी (विनियमन) अधिनियम, 2021 की धारा 4(तीन)(सी)(दो) के प्रावधान के तहत सरोगेसी (किराए की कोख) के माध्यम से बच्चा पैदा करने की इच्छा रखने वाले जोड़ों को पात्रता प्रमाण पत्र लेना होता है।
 
इस प्रमाण पत्र में दर्ज होता है कि उनकी कोई जीवित संतान (जैविक रूप से या गोद लेने के माध्यम से या किराए की कोख से) नहीं है। दंपति ने संबंधित प्रावधान को तर्कहीन, भेदभावपूर्ण और बिना किसी वाजिब सिद्धांत के बताया है।
ALSO READ: CAA के नियमों को चुनौती देने वाली नई याचिका दाखिल, SC ने केंद्र और असम सरकार से मांगा जवाब
उन्होंने कहा कि यह संविधान के अनुच्छेद 21 (जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार) के तहत प्रदत्त महिला के प्रजनन अधिकारों का घोर उल्लंघन है। दंपति की याचिका में कहा गया है कि पत्नी को पहला बच्चा होने के बाद दूसरे बच्चे को जन्म देना उसके लिए जीवन का खतरा है इसलिए सरोगेसी ही आखिरी विकल्प है।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments