Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

महंगी पड़ेगी आभासी मुद्रा, नहीं लगेगी रिजर्व बैंक के सर्कुलर पर रोक

Webdunia
बुधवार, 4 जुलाई 2018 (07:32 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने रिजर्व बैंक के उस सर्कुलर पर रोक लगाने से इनकार कर दिया जिसके जरिये केन्द्रीय बैंक ने बैंकों और वित्तीय संस्थानों को आभासी मुद्रा से जुड़ी सेवाएं देने से रोका है। अदालत के इस फैसले से बिटकॉइन जैसी आभासी मुद्रा में‍ निवेश करने वालों को बड़ा झटका लगेगा।
 
मुख्य न्यायधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को इस तरह के सभी मामलों को एक साथ जोड़ते हुए वित्त मंत्रालय, विधि और न्याय, सूचना प्रौद्योगिकी और रिजर्व बैंक को मामले में नोटिस जारी किया है।
 
रिजर्व बैंक के 6 अप्रैल को जारी सर्कुलर में कहा गया है कि रिजर्व बैंक नियमन के तहत आने वाली सभी इकाइयों के लिये आभासी मुद्राओं से संबधित सेवाओं को उपलब्ध कराने से रोका जाता है। आभासी मुद्राओं की खरीद अथवा बिक्री से मिलने वाली राशि को खातों में प्राप्त करने और स्थानांतरित करने पर भी प्रतिबंध लगाया जाता है।
 
आभासी मुद्राएं, जैसे बिटकॉइन एक प्रकार की डिजिटल मुद्रा हैं। इसमें कंप्यूटर प्रणाली के जरिये ही आभासी मुद्रा को तैयार किया जाता है और उसके हस्तांतरण, संचालन की पुष्टि की जाती है। ऐसी मुद्राएं केंद्रीय बैंकों के विनियमन के दायरे में नहीं होतीं। 
 
उच्चतम न्यायालय आभासी मुद्रा को लेकर बैंकों और वित्त संस्थानों द्वारा दी जाने वाली सेवाओं पर रोक लगाए जाने के रिजर्वबैंक के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा है। यह याचिका इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएसन ऑफ इंडिया ने दायर की थी।
 
एसोसिएसन ने आरबीआई के इस आदेश को पक्षपातपूर्ण, अनुचित और असंवैधानिक बताते हुए आदेश पर रोक लगाने की मांग की थी। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments